सोशल संवाद / डेस्क: उतर प्रदेश के हाथरस में दो दिन पहले (2 जुलाई) को एक सत्संग के दौरान मची भगगड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के भी सभी नेताओं ने दुख व्यक्त किया था। वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस का दौरा करेंगे। इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार को दी है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) वेणुगोपाल ने इस त्रासदी को एक “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” करार दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान प्रभावित लोगों से बातचीत भी करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस कांड की न्यायिक जांच की घोषणा की है। पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें उन पर साक्ष्य छिपाने और शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है, क्योंकि इस कार्यक्रम में 80,000 की अनुमत क्षमता से अधिक 2.5 लाख लोग एकत्रित हुए थे।
हाथरस सत्संग में मची भगदड़ के मामले में पुलिस ने नारायण साकार विश्व हरि के चार सेवादारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के संबंध में कुछ एसपी प्रेसवार्ता करेंगे। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है।
सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड में आज कर्मचारियों के बोनस…
सोशल संवाद / डेस्क ( लेखक - आनंद कुमार झा ) : हम सभी एक…
सोशल संवाद /डेस्क : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में 7 जिलों की 24…
सोशल संवाद / जमशेदपुर: केरला समाजम स्कूल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का…
सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता के जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने से इनकार कर…
सोशल संवाद / डेस्क : देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन…