---Advertisement---

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,  जमशेदपुर में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया

By Riya Kumari

Published :

Follow
Congress protests against ED action in National Herald case

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवद / जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी के मुख्य पत्र नेशनल हेराल्ड के सम्पति का गलत उद्देश्य से ईडी विभाग द्वारा अधिग्रहण करने के खिलाफ तथा कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण को नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल करना अत्यंत ही अमर्यादित है।उक्त विषय को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जमशेदपुर स्थित जी. एस. टी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत आयुक्त जी एस टी को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम से मांग पत्र सौंपा।

यह भी पढ़े : याद किए गए संविधान के जनक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि 1938 में पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेराल्ड ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ एक शक्तिशाली आवाज के रूप में राष्ट्रहित का कार्य किया था। यह न्याय, स्वतंत्रा और लोकतांत्रिक आदर्शों के लिए खड़ा था, ये वही मुल्य है जो आज भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार का मार्गदर्शन करते है। तथाकथित कार्यवाई एक नियमित प्रक्रिया नही है। यह कानून के शासन के रुप में एक एकतंत्रीय राज्यप्रायोजित अपराध है। विपक्ष को चुप कराने के उद्देश्य से राज्य संस्थानों का गंभीर दुरुपयोग है। केन्द्र की सत्तारूढ भाजपा की सरकार ने प्रतिशोध की राजनीति करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को डराने और परेशान करने के लिए जाँच ऐजेंसियों को हथियार बनाने में सभी सीमापार कर ली है। यह जनाक्रोश एवं प्रदर्शन राष्ट्रव्यापी रुप से आयोजित है। आज हम सभी महामहिम राष्ट्रपति महोदया को मांग पत्र के माध्यम से संज्ञान लेने का आग्रह किया जा रहा है।

प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, के के शुक्ल, सामंता कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय, ज्योतिष यादव, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, मनोज झा, शफीअहमद खान, संजय यादव, रजनीश सिंह, अरूण कुमार सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, संजय तिवारी, जिला महामंत्री रंजीत सिंह, राकेश साहू, ज्योति मिश्र, सुरेन्द्र शर्मा, रविंद्र शर्मा, राजगीर यादव, फरहत बेगम, काशीनाथ गिरी, अनन्त लाल, विनोद यादव, राजकुमार वर्मा, सलीम, भोला यादव, राजनारायण यादव, अजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, संजय सिंह आजाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट