---Advertisement---

जमशेदपुर सीट कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का ठोका दावा प्रस्ताव पारित

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय विस्तारित कमिटी की बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रस्ताव रखा कि कोल्हान के 09- जमशेदपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी हर हाल में चुनाव लडें। उपरोक्त प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों ने किया।समर्थन का प्रस्ताव लिखित रूप से जिला संगठन प्रभारी बलजीत सिंह बेदी को सौंपा गया।

जिला स्तरीय विस्तारित कमिटी के बैठक में सुबह 11:00 बजे से अग्रणी संगठन विभाग के संगठनात्मक प्रगति का समीक्षा जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं विभागवार समन्वयक ने समीक्षा कार्य सम्पन्न किया।सुबह 11 बजे से अग्रणी संगठन विभाग एवं जिला कमिटी के साथ मैराथन बैठक में कार्यकर्ताओं ने भारी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आये दिन अखबार में वगैर कांग्रेस पार्टी से विचार विमर्श कर ही कहा जा रहा है कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से जे एम एम चुनाव लडनें की बात कर रही है। जब कि कांग्रेस संगठन कोल्हान के जमशेदपुर सीट से कांग्रेस को ही चुनाव लड़ना चाहिए।

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए मजबूती के साथ जमशेदपुर सीट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पारित होने पर जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि जमशेदपुर सीट से कांग्रेस चुनाव लड़े इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को पारित प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। इस विषय पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी आप सबों के समर्थन में है।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि पारित प्रस्ताव के आलोक में कहना है कि सम्पूर्ण जिला में संगठन बहुत मजबूत है। कार्यकर्ता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। इस लिए जमशेदपुर सीट हर हाल में कांग्रेस पार्टी को ही मिले। इसको लिए प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, माननीय मंत्रीगण इस पारित प्रस्ताव के पक्ष में गठबंधन नेताओं से वार्ता कर प्रक्रिया को सम्पन्न करें। जिला कांग्रेस कमिटी चुनाव लडनें में सक्षम है।

बैठक में सेवादल, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अ जा विधान, ओबीसी विभाग, आर टी आई विभाग, विधि विभाग, किसान विभाग के चेयरमैन शामिल हुए। बैठक में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, कन्हैयालाल शर्मा, हरिहर प्रसाद, इंतिखाब वास्ती, भुतेश पंडित, बिजेन्दर पाण्डेय, नारायण डे, अजय महतो ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---