Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गुवाहाटी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खरगे-राहुल ने सरमा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

By Riya Kumari

Published :

Follow
Congress's show of strength in Guwahati, Kharge-Rahul accused Sarma government of corruption
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने असम के गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सीधे तौर पर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। 

यह भी पढ़े : नितेश राणे बोले-मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जाए:मुसलमानों को अजान भी मराठी में देनी चाहिए

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता को डराने और लूटने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश में हो रहा भ्रष्टाचार सामने आएगा। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि असम पर दो लाख करोड़ रुपये का कर्ज कैसे हुआ? इसी के साथ उन्होंने धुबरी में हजारों घरों को तोड़े जाने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर पीड़ितों की मदद की जाएगी और उनके घर दोबारा बनाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि असम में चुनिंदा लोगों को जमीन सौंपी जा रही है। लगातार जंगल काटे जा रहे हैं। असम के चाय बागान मजदूरों की दयनीय स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने देश में बड़े-बड़े कारखाने बनाए, असम के विकास के लिए हमेशा योगदान दिया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अडानी-अंबानी जैसे अपने मित्रों को मजबूत करते हैं, जो गरीबों का शोषण करते हैं। उन्होंने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए सवाल किया कि विदेशों में घूमने वाले प्रधानमंत्री मोदी अब तक वहां क्यों नहीं गए। खरगे ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि देश में गरीबों की संख्या बढ़ रही है और धन केवल कुछ अमीरों के पास केंद्रित हो रहा है। उन्होंने गरीब मजदूरों के लिए बनाए गए श्रमिक कानूनों को मोदी सरकार द्वारा कमजोर करने का भी उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार युवाओं से वादाखिलाफी कर रही है और खाली पड़े सरकारी पदों को नहीं भर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन के आखिर में कहा कि यदि एससी-एसटी-ओबीसी वर्ग सतर्क नहीं रहेंगे, तो मोदी सरकार द्वारा उनका आरक्षण भी छीन लिया जाएगा।खरगे ने असम के लिए गारंटी देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर हर युवा को रोजगार और हर बच्चे को शिक्षा दी जाएगी। आरक्षण को मजबूती दी जाएगी। चाय बागानों के मजदूरों को ज्यादा मजदूरी मिलेगी।

वहीं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री प्रदेश की जमीन और संसाधन अडानी-अंबानी को देने में लगे हैं। प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है और मुख्यमंत्री सीधे तौर पर इसमें लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर डर साफ दिखता है, क्योंकि वे जानते हैं कि उनके भ्रष्टाचार का हिसाब असम की जनता जरूर लेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री जेल जाएंगे, पीएम मोदी और अमित शाह भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि असम सरकार की तरह ही मोदी सरकार भी देश की संपत्ति कुछ चुनिंदा अरबपतियों को सौंप रही है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण और गलत जीएसटी जैसे मुद्दों पर भी मोदी सरकार को घेरा। 

राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की नई टीम और प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस असम के आगामी विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेता ने भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के चार महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में करीब एक करोड़ नए मतदाता जोड़े गए और भाजपा चुनाव जीत गई। विपक्ष के मांगने पर भी चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सूची और मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तरह ही अब बिहार में चुनाव चोरी करने की साजिश रची जा रही है। बिहार में मतदान सूची से गरीबों, मजदूरों और कांग्रेस-राजद समर्थकों के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि यही काम असम में भी करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, असम कांग्रेस प्रभारी जितेन्‍द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, असम विधानसभा में नेता विपक्ष देवब्रत सैकिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator