समाचार

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश नाकाम, धनबाद में पकड़े गये 2 आरोपी, 21 अभ्यर्थियों की सूची भी मिली

सोशल संवाद / डेस्क : जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों पर परीक्षा को प्रभावित करने की साजिश का आरोप लगा है। लोहरदगा SP की सूचना पर धनबाद पुलिस को ये सफलता मिली है। मिली खबर के मुताबिक पुलिस ने जेएसएससी परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को 21 अभ्यर्थियों की सूची भी मिली है। साथ ही खाली चेक, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

इस बाबत धनबाद SSP एचपी जनार्दन ने बताया कि लोहरदगा SP की ओर से सूचना मिली थी कि धनबाद में कुछ युवक जेएसएससी परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश में हैं। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सिंदरी भूपेंद्र राउत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने झरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 युवकों को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में से एक जहानाबाद का और दूसरा बोकारो के गोमिया का निवासी बताया गया है।

SSP ने मीडिया को जानकारी दी है कि दोनों युवकों के पास से 3 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, 3 बैंकों के खाली बैंक चेक बरामद किए गए हैं।  साथ ही एक लिस्ट भी बरामद की गई है, जिसमें कुछ उम्मीदवारों के नाम और परीक्षा केंद्र का भी उल्लेख किया गया है। लिस्ट में कुल 21 लड़कों के नाम हैं। लोहरदगा SP को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। लोहरदगा पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

23 को रांची आएगी चुनाव आयोग की टीम, क्या लगने वाली है आचार संहिता?

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा…

3 hours ago
  • समाचार

कॉर्पोरेट घरानों और पूंजीपतियों के नेता हैं मंत्री बन्ना गुप्ता – नीरज सिंह

सोशल संवाद / डेस्क : कल मेरे द्वारा एक प्रेस वार्ता में झारखण्ड के स्वास्थ…

3 hours ago
  • समाचार

आजसू नेता हरेलाल महतो ने चांडिल डैम के बाढ़ पीड़ित विस्थापितों में बांटी राशन सामग्री

सोशल संवाद / चांडिल: एक सोची समझी साजिश के तहत विस्थापित गांवों में चांडिल डैम…

3 hours ago
  • समाचार

सारा काम जिला प्रशासन का तो चंदा क्यों, निस्वार्थ सेवा ढकोसला केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी: सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर: सोनारी शांति सद्भावना समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू…

4 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को भुइयांडीह के…

4 hours ago
  • समाचार

युवा पत्रकार: वीडियो के माध्यम से दुनिया को कैप्चर करना XITE गम्हारिया में सफल आयोजन

सोशल संवाद / गम्हारिया: XITE गम्हारिया (ऑटोनोमस) ने 20 सितंबर 2024 को "युवा पत्रकार: वीडियो…

20 hours ago