Dr Abhishek Child Care

इन आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन करने से डायबिटीज रहेगी अंडर कंट्रोल

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी दो वजहों से हो सकती है जिसमें से पहला है जेनेटिक और दूसरा आपकी खराब लाइफस्टाइल. जेनेटिक डायबिटीज को जड़ से खत्म करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन खराब दिनचर्या को ठीक करके आप इंसुलिन के उत्पादन में सुधार ला सकते हैं. जो लोग खराब ब्लड शुगर के स्तर से गुजर रहे होते हैं उन्हें तो इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना पड़ता है. ऐसी सीरियस डिजीज का एलोपैथी इलाज कराने के साथ आप आयुर्वेदिक रास्ता भी अपना सकते हैं. आपको कुछ चूर्ण का सेवन करना होगा जो शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करेगी.

आंवले का चूर्ण

आंवले का चूर्ण  डायबिटीज के मरीज को जरूर शामिल करना चाहिए डाइट में. इसके विटामिन सी और क्रोमियम गुण शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने औऱ इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है. वहीं यह पाउडर आपके बाल और त्वचा को चमकदार बनाने का भी काम करता है.

दालचीनी का चूर्ण

दालचीनी का चूर्ण भी आप खा सकते हैं. यह इंसुलिनको बनाने में मददगार साबित हो सकता है. आप रोजाना इसके पाउडर का सेवन कर लेते हैं तो फिर आपके खराब ब्लड शुगर का स्तर बढ़ेगा नहीं.

सहजन

सहजन भी ब्लड शुगर के मरीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए. यह एक अच्छी औषधि है. फूल डंठल इसका बहुत अच्छा होता है सेहत के लिए.आप इसकी सब्जी, सूप या फिर चोखा बनाकर खा सकते हैं. जामुन के बीजों का चूर्ण भी डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है.

मेथी के बीज

मेथी के बीज का चूर्ण भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए खाया जा सकता है.आप इसे गर्म पानी के साथ खा सकती हैं. तो आज से आप इन आयुर्वेदिक पाउडर को खाकर अपने शरीर को इस बीमारी के हावी होने से बचा लीजिए.

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator