Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

49 के नवाजुद्दीन और 21 साल की अवनीत के Kiss पर विवाद…..हुए ट्रोल

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बीते दिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर स्टारर फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का ट्रेलर रिलीज हुआ और चर्चा में आ गया। फिल्म को कंगना रनौत ने प्रोड्यूस किया है।  सोशल मीडिया पर ‘टीकू वेड्स शेरू’ के ट्रेलर से ज्यादा इस में नवाजुद्दीन और अवनीत के किस की चर्चा हो रही है।

हालांकि ट्रेलर में ये सिर्फ एक कट शॉट की तरह दिखाया गया है, लेकिन दोनों एक्टर्स के बीच में उम्र का बड़ा फासला इसकी वजह बन गया है। एक ओर जहां नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अवनीत कौर को ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं कुछ यूजर्स ने कंगना रनौत को भी लपेटे में लिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत हैरान करने वाला है कि कंगना की फिल्म में ऐसा हो रहा है। ये तो बुजुर्ग है मेरा पिया टाइप्स मूमेंट है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वहीं एक ने लिखा, ‘ये लोग क्या मैसेज देना चाह रहे हैं, कि ये सब ठीक है। करना चाहिए।’ एक और ने लिखा, ‘रोमांस दिखाने के लिए चुम्मा चाटी जरूरी नहीं, ये तो पब्लिसिटी स्टंट है।’ हालांकि कई कमेंट्स दोनों के फेवर में भी हैं। एक ने लिखा, ‘भाई, सिंपल है कि टीकू, शेरू को मुंबई जाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। तो सब करेगी न।’ एक और ने लिखा, ‘प्यार में कोई उम्र नहीं होती।’

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator