Advertisement 2

झारखंड में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, मिल रहे एक्टिव केस

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद/डेस्क: देश सहित झारखंड में एक बार फिर से कोरोना वायरस दराने लगा है। देश भर में से रोजाना नये मामले सामने आ रहे है। अब तक 1200 से अधिक कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं झारखंड में भी अब कोरोना पैर पसार रहा है। कुछ दिन पहले 24 मई को ही राज्य में पहले केस की पुष्टि हुई थी। अब कोरोना मरीज की संख्या 1 से बढ़कर 3 हो चुकी है. तीनों मरीजों की पुष्टि माइक्रोप्रैक्सिस लैब में हुई है।

यह भी पढ़ें : रामभद्राचार्य ने दी सेना प्रमुख को राम मंत्र’ की दीक्षा, मांगा गुरुदक्षिणा

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से रांची आने वाले 61 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह लोहरदगा के रहने वाले है। वहीं 21 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। वह रांची की ही रहने वाली है। संक्रमित महिला का इलाज रांची के ही सैंफोर्ड हॉस्पिटल में चल रहा है। जबकि संक्रमित व्यक्ति ने फिलहाल खुद को घर पर ही क्वॉरेंटाइन किया है। राज्य में सामने आये पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज भी रांची के सेंतेविटा अस्पताल में चल रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version