Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

चीन व थाईलैंड सहित एशिया के कई हिस्सों में फिर कोरोना वायरस ने दी दस्तक

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क:कोविड-19 का दंश दुनिया अभी भूली नहीं है, इस बीमारी के जख्म अभी भरे नहीं हैं, लेकिन ये एक बार फिर पैर पसारने लगी है। एशिया के कई हिस्सों में कोरोना की कई हिस्सों में कोरोना की एक नई लहर फैल रही है. हांगकांग और सिंगापुर जैसे शहरों में वायरस के मामलों में जोरदार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

हॉन्गकॉन्ग में कोरोना वायरस के मामले 3 मई तक यहां संक्रमण के 31 नए मामले सामने आ चुका है। इनमें से कई मरीजों की मौत भी हुई है। इसकी जानकारी एनआरएम झारखंड की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। वहीं बताया गया कि सिंगापुर में भी कोविड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 11110 केस दर्ज किया गया था। जो मई के पहले सप्ताह में बढ़कर 14200 हो गया है। यानी मामलों में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में भी 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

चीन में बीमारियों की जांच के दौरान कोविड वायरस पाए जाने के मामले दोगुने हो गए हैं। लोगों को बूस्टर डोज लेने की सलाह दी गई है। थाईलैंड में दो इलाकों में तेजी से कोविड के केस बढ़े हैं। जिसे क्लस्टर आउटब्रेक माना जा रहा है. हॉन्गकॉन्ग के संक्रामक रोग विशेषज्ञ अल्बर्ट आउ के मुताबिक मरीजों में सांस की तकलीफ के साथ कोविड पॉजिटिव पाए जाने का प्रतिशत इस साल सबसे अधिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोरोना एक बार फिर एशिया के अन्य देशों में भी फैल सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator