Dr Abhishek Child Care

मुख्यमंत्री आवास में प्लंबर कार्यों की आड़ में भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग अरविंद केजरीवाल सरकार का पर्याय बन गया है – वीरेंद्र सचदेवा

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास में मामूली मरम्मत, नवीकरण, प्लंबिंग कार्यों की आड़ में भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग अरविंद केजरीवाल सरकार का पर्याय बन गया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि एक आर.टी.आई. खुलासे से यह जानकर हैरानी हुई है कि 2015 से 2022 के बीच 8 वर्षों में सी.एम. केजरीवाल के आवास में छोटे-मोटे सिविल वर्क, सेनेटरी, प्लंबिंग, बढ़ईगीरी आदि के काम पर प्रति वर्ष ओसतन रुपये 8.5 करोड़ खर्च हुऐ हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह आश्चर्य की बात है कि एक तरफ  अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास परिसर में नगर निगम की अनुमति के बिना नए बंगले के निर्माण पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि पुराने बंगले की छोटी-मोटी मरम्मत पर 8 साल में 29 करोड़ और 56 लाख रुपये खर्च किए गए। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है की मूल मंत्री आवास परिसर में नए निर्माण और मरम्मत नवीकरण पर 80 करोड़ से अधिक खर्च करने वाले पी.डब्ल्यू.डी. अधिकारियों की सी.बी.आई. जांच आवश्यक है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---