Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने वायरलेस मैदान में लाइट, बागबेड़ा के कचरा निष्पादन एवं नाला सफाई के लिए सांसद को सौंपा मांग पत्र

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने वायरलेस मैदान में लाइट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : बागबेड़ा कीताडीह क्षेत्र की जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने सांसद विद्युत वरन महतो को वायरलेस मैदान में सुंदर पार्क निर्माण के लिए धन्यवाद पत्र दिया। इसके साथ हीं पार्षद महोदया ने वायरलेस मैदान में रौशनी की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। शाम को अंधेरा हो जाने से महिलाएं ख़ुद को असुरक्षित महसूस करती हैं साथ हीं गलत प्रवृति के लोगों का जमावड़ा होने लगता है। साथ हीं पार्क के सौंदर्यकरण की भी मांग की गई। मांग पत्र सौंपने हेतु कविता परमार के साथ साथ पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, किरन सिंह, रेणु श्रीवास्तव, के साथ साथ दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

यह भी पढ़े : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे जमशेदपुर ; नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बांटे डिग्री व गोल्ड मेडल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इसके अलावा डॉक्टर परमार ने बागबेड़ा क्षेत्र के कचरा निष्पादन के साथ साथ नाली नाली सफाई के लिए भी सांसद महोदय से आग्रह किया। पूरे बागबेड़ा क्षेत्र में कचरा का अंबार लगा हुआ है। उचित समाधान नहीं होने से क्षेत्र की जनता त्रस्त हो चुकी है।इस वर्ष नाला सफाई नहीं होने से जल जमाव के साथ साथ जल जनित बीमारियो का खतरा मंडरा रहा है। सांसद विद्युत वरन महतो ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator