September 20, 2024 6:11 pm

झारखंड में 14 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी ; NDA-12, I.N.D.I.A.गठबंधन- 2 सीट पर आगे

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में एनडीए 12 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि इंडिया गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रहा है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो गई है। अब EVM से मतगणना शुरू हो गई। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

यह भी पढ़े : घंटे भर में कांग्रेस के लिए आई खुशखबरी, तोड़ रही 10 साल का रिकॉर्ड

रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ और धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो आगे चल रहे हैं। इधर, पलामू से भी बीजेपी कैंडिडट विष्णु दयाल राम भी आगे चल रहे हैं। इधर, दुमका से शिबु सोरेन की बहू और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आगे चल रही हैं। सबसे अधिक 20 राउंड में हटिया क्षेत्र की मतगणना और सबसे कम 16 राउंड में रांची की मतगणना होगी। लिहाजा सबसे पहले रिजल्ट रांची का आएगा। वहीं, हटिया के रिजल्ट में देरी हो सकती है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी