---Advertisement---

अदालत से केजरीवाल समेत ‘‘आप’’ नेताओं को आरोप मुक्त होना जाना सत्य-न्याय की जीत- अंकुश नारंग

By Riya Kumari

Published :

Follow
अदालत से केजरीवाल समेत ‘‘आप’’ नेताओं को आरोप मुक्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने शुक्रवार को एमसीडी मुख्यालय, सिविक सेंटर में आयोजित सदन की बैठक में ‘‘आप’’ नेताओं के कोर्ट से आरोप मुक्त होने पर बधाई प्रस्ताव रखा। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि कोर्ट द्वारा देश के लोकप्रिय जन नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त किया जाना सत्य और न्याय की बड़ी जीत है।

यह भी पढे : वार्ड 70 शास्त्री नगर का निरीक्षण: सत्या शर्मा ने स्वच्छता और नागरिक सुविधाएं सुधारने के दिए निर्देश

भाजपा ने सत्ता के लालच में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की जो साजिश रची थी, वह अंततः नाकाम साबित हुई। हम देश और दिल्ली की जागरूक जनता को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने हर कठिन समय में सच और ईमानदार राजनीति का साथ दिया। यह जीत सत्य, लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है।

सदन की बैठक के दौरान अंकुश नारंग ने कहा कि जब एमसीडी में “आप” सरकार थी, तब भाजपा विपक्षी दल के लोग अक्सर यहां आकर काली पट्टी दिखाते हुए बहुत शोर मचाते थे, लेकिन अब हम लोग यहां बिल्कुल शांतिपूर्वक बैठे हुए हैं। उसी दौरान तत्कालीन विपक्ष के नेता राजा इकबाल हमेशा फर्जी शराब मामले को लेकर एक काली पट्टी उठाया करते थे और उसी के संदर्भ में आज मैं सदन में यह बधाई प्रस्ताव लाया हूं।

अंकुश नारंग ने आगे कहा कि मैं विपक्ष की ओर से इस सदन के माध्यम से यह प्रस्ताव रखना चाहता हूं कि देश के प्रसिद्ध जननेता एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माननीय न्यायालय द्वारा बरी किए जाने के आदेश का हम सब पूरा सम्मान करते हैं। हमने हमेशा कानून और संविधान की मर्यादा को बनाए रखा है और यह देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक फैसला है।

अंकुश नारंग ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी की तरफ से बधाई प्रस्ताव लाए हैं, क्योंकि अरविंद केजरीवाल को माननीय न्यायालय ने बरी कर दिया है। सत्ता के लालच में भाजपा ने पिछले दो सालों तक आम आदमी पार्टी को बहुत पीड़ित किया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं, मनीष सिसोदिया को 17 महीने, संजय सिंह को छह महीने और अरविंद केजरीवाल को भी करीब पांच महीने जेल के अंदर रखा गया और आखिरी में न्यायालय ने तय कर दिया कि यह केस ही खारिज करना चाहिए। न्यायालय ने माना कि यह तो केस ही नहीं बनता और “आप” नेताओं को बरी कर दिया, तो उसी के लिए हम यह बधाई प्रस्ताव लाए।

दिल्ली में दलित महिला पार्षद का उत्पीड़न हो रहा और भाजपा की दिल्ली पुलिस जांच करने को तैयार नहीं – अंकुश नारंग अंकुश नारंग ने बताया कि दो दिन पहले, बुधवार को राजेंद्र नगर विधानसभा के अंदर एक घटना हुई। राजेंद्र नगर विधानसभा में हमारी एक मौजूदा दलित महिला पार्षद ज्योति गौतम और वहां के स्थानीय भाजपा विधायक उमंग बजाज के बीच यह घटना घटित हुई। ज्योति गौतम रात को करीब 1:30 बजे सड़क का निरीक्षण कर रही थीं, तब उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें नीचे गिराया गया। उनके कपड़े फट गए, उन्हें चोटें आईं और उनकी एमएलसी हुई। उनके साथी को भी चोटें आईं और उनकी भी एमएलसी कराई गई।

अंकुश नारंग ने कहा कि इस घटना के बाद भी पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई तफ्तीश ना किया जाना बेहद निंदनीय है, क्योंकि उमंग बजाज भाजपा के विधायक हैं और प्रशासन उनके हाथ में है। एक तो दलित महिला के साथ उत्पीड़न किया गया, साथ ही उनके लिए दलित विरोधी और जातिसूचक शब्द भी इस्तेमाल किए गए। इसी के लिए आज हमने शोर मचाया कि मेयर साहब को यह बात सुननी चाहिए।

अंकुश नारंग ने कहा कि मैंने अपने संबोधन के बाद ही कहा था कि मेयर इंद्रपुरी से हमारी पार्षद ज्योति गौतम को सुन लें, लेकिन मेयर सुनना नहीं चाहते थे। उन्हें पता था कि भाजपा गुंडागर्दी करती है। भाजपा दलित विरोधी और महिला विरोधी है, इसलिए उन्होंने बात नहीं सुनी। इसी वजह से हमें मजबूरन वेल के अंदर जाना पड़ा और अपनी बात रखने के लिए शोर मचाना पड़ा।

अंकुश नारंग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के लिए मैंने बधाई प्रस्ताव पढ़ ही लिया था। उसमें हंगामा करने के लिए कुछ है ही नहीं। सभी ने देखा है कि पिछले दो सालों तक भाजपा वाले यहां सालों-साल काली तख्तियां और काली पट्टियां लेकर आते थे। वे वेल में खड़े हो जाते थे और हाउस नहीं चलने देते थे। उस समय राजा इकबाल नेता प्रतिपक्ष थे।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा वाले यह कहते थे कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाला किया है। लेकिन उस शराब घोटाले में तो हमारे नेता बरी हो गए। इसका मतलब यह है कि पिछले समय में भाजपा ने जो भी हाउस रोके, वे सब निराधार थे और उन्होंने केवल जनता का अमूल्य समय नष्ट किया। मैंने आज उसका बधाई प्रस्ताव पढ़ा और मैंने तब भी यही कहा कि आज हम बधाई प्रस्ताव पढ़ते हुए कोई शोर नहीं मचा रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम लोग चाहते हैं कि हाउस सुचारू रूप से चले।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---