July 27, 2024 10:04 am
Search
Close this search box.

सी.पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में देव संस्कृति विश्व विद्यालय ने मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती

सोशल संवाद/डेस्क : स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर स्वामी जी का संदेश सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के बच्चो तक पहुंचाया, देव संस्कृति विश्व विद्यालय उत्तराखंड से आए छात्रों में बहन निकिता रावत,प्रियंका थापा एवम गजेन्द्री विश्वकर्मा, रूबी शर्मा और भाई उज्ज्वल लाल ने स्वामी जी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला, साथ ही बच्चो और यूवाओ को नशा और बुराइयों से दूर रह कर सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया, प्रियंका थापा ने योग के सूर्य नमस्कार का 12 आसान बच्चो के समक्ष प्रस्तुत किया और अपनी दिन चर्या की शुरुवात योग से करने का आग्रह किया, कार्यक्रम के प्रारंभ में विधालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव परमानंद कौशल, प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह और उत्तराखंड से आए बच्चो ने स्वामी विवेकानंद के समझ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में विधालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की अपने तेजस्वी विचारों से भारतीय संस्कृति को विश्व भर में प्रसारित करने वाले युवाओं के आदर्श, युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को आज पूरा देश मना रहा है और उनके आदर्शो पर चलने की बात कर रहा है लेकिन आज के युवा अपनी राह भटक रहे है और बुराइयों को ग्रहण कर रहे है जबकि अच्छाइयों से अपना भाग्य बदला जा सकता है, उन्होंने बच्चो और शिक्षको को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार सिंह ने किया, कार्यक्रम को परमानंद कौशल और अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से संगीता श्रीवास्तव, त्रिलोचन कौर, अर्चना सिंह, कौशिक दत्ता, सीमा, संगीता मेरी सुरेन, रेखा कुमारी, अनुसुइया कुमारी, हीरा दास मानिकपुरी, चांद सिंह, रोशनी ठाकुर, तारकेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी