Dr Abhishek Child Care

CPI(M) ने मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन, जनवादी मांगों पर जोर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
CPI(M) extends support Sudha Gupta
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता को समर्थन मिलना जारी है। अब भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPI(M) की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने भी उन्हें आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी प्रतिनिधियों ने समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि यह फैसला एक जनवादी मांग पत्र के आधार पर लिया गया है, जिसमें जनता को बिना अतिरिक्त कर का बोझ दिए बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इस दौरान बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मानगो में समर्थन विवाद गरमाया, कायस्थ मंच ने अनिमेष पर लगाए नियम उल्लंघन के आरोप

पार्टी की प्रमुख मांगों में पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल, मजबूत ड्रेनेज और सीवेज व्यवस्था, शत-प्रतिशत कचरा प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य, शिक्षा, पारदर्शी प्रशासन और ठेका व आउटसोर्स कर्मचारियों की सामाजिक व कानूनी सुरक्षा, समय पर वेतन और नियमितीकरण जैसे विषयों को भी चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देने की बात कही गई है।

सीपीआई(एम) नेताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य एक जन-हितैषी और जवाबदेह नगर निगम का निर्माण है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ-साथ मानगो की जनता से अपील की है कि वे इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव केपी सिंह, नगर सचिव विमान चटर्जी, राज्य सचिव मंडल सदस्य विश्वजीत देव, वरिष्ठ नेता जेपी सिंह और कार्यकर्ता लगनजीत गांगुली समेत कई लोग शामिल थे। पार्टी ने साफ किया है कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर वे आगे भी जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator