Dr Abhishek Child Care

चाईबासा में स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर कार्रवाई: गंदगी पर फटकार, मिलावटी चटनी नष्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
चाईबासा में स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर कार्रवाई: गंदगी पर फटकार, मिलावटी चटनी नष्ट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स की स्वच्छता को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जेवियर चौक पताहातु, बस स्टैंड, बाबा मंदिर, महुलसाई, गांधी टोला और मधु बाजार चौक के आसपास संचालित ठेले-खोमचों की जांच की गई।

यह भी पढे : चक्रधरपुर, टोंटो व तांतनगर में COTPA के तहत छापेमारी: तंबाकू बिक्री पर कार्रवाई, कई दुकानदारों पर जुर्माना

निरीक्षण में कई जगह साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। साथ ही आलू चॉप, समोसा, जलेबी, पकौड़ी और चाट जैसे खाद्य पदार्थ खुले में रखे हुए मिले। इस पर सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि वे जालीदार ढक्कन या शीशे के कैबिनेट का उपयोग करें। अधिकारियों ने वेंडर्स को एप्रन, हेड कवर और ग्लव्स पहनने, शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

जांच के दौरान कुछ ठेलों पर चाट और चटनी में प्रतिबंधित “चंपा/गाय छाप रंग” का उपयोग पाया गया, जिसे तुरंत नष्ट कराया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version