CRPF हवलदार ने खुद को एके 47 से मारी गोली

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : गुमला के सिलम स्थित सीआरपीएफ की 218वीं बटालियन के कैंप में सोमवार दोपहर दो बजे के करीब हवलदार संजय कुमार ने अपने बैरक में ही एके 47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. कमांडेंट मो खालिद ने बताया कि दोपहर में सभी लोग भोजन के लिए गये थे. उस वक्त वह अपनी बैरक में आराम कर रहा था. उसी वक्त उसने खुद को गोली मारी है. गोली की आवाज सुनकर जवान वहां पहुंचे.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

जवानों ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी. सूचना मिलने के बाद सीइओ मो खालिद, अभियान एसपी मनीष कुमार, एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, थानेदार विनोद कुमार, एसआइ मो मुजम्मिल, विवेक चौधरी ने दल-बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच की एवं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जवानों ने बताया कि वह सुबह से किसी भी जवान से सही मुंह बात नहीं कर रहा था. सुबह में अपने परिवार वालों से बात की, जिसके बाद से संजय का चेहरा पूरी तरह उतरा हुआ था. हालांकि अभी तक घटना के किसी कारण का पता नहीं चल पाया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---