सोशल संवाद/डेस्क: CBSE Board ने इस बार साल 2025 में CTET परीक्षा आयोजित नहीं की, लेकिन 2026 के लिए परीक्षा संबंधी अपडेट जारी कर दिया है। इसी घोषणा के बाद अब छात्र यह जानना चाहते हैं कि क्या तय तारीख में बदलाव होगा और क्या इस बार परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी या नहीं। इन सभी सवालों का जवाब इस रिपोर्ट में जानिए।

यह भी पढ़ें: Sona Devi University में वैश्विक विकास और सस्टेनेबिलिटी पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित
कब जारी हुआ नोटिस?
27 अक्टूबर 2025 को सीबीएसई की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें आवेदन तिथि और परीक्षा तिथि दोनों की घोषणा की गई। नोटिफिकेशन के अनुसार CTET 2026 की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जानी है।
क्या 8 फरवरी को ही होगा CTET?
नोटिफिकेशन जारी होने के कुछ दिन बाद शिक्षा विभाग ने नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू करने की घोषणा कर दी। इसके चलते इस बार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में ही होनी हैं, जिसमें CBSE 10वीं, 12वीं और CTET शामिल हैं।
इसी वजह से छात्रों के बीच सवाल है कि इतने बड़े स्तर पर एक ही समय में CTET कराना संभव होगा या नहीं। हालांकि अभी तक संशोधन या बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
क्या CTET 2026 ऑनलाइन होगा?
सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि इस बार CTET ऑनलाइन आयोजित हो सकता है। लेकिन रिकॉर्ड बताते हैं कि अब तक सिर्फ 2023 में यह परीक्षा ऑनलाइन हुई थी, और उसे कराने में करीब दो महीने का समय लगा था। तब लगभग 35 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
इस बार उम्मीदवारों की संख्या अनुमानित तौर पर 40 लाख से अधिक हो सकती है। इतनी बड़ी संख्या में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा, इसलिए विशेषज्ञों के अनुसार इसे ऑनलाइन कराने की संभावना बेहद कम है।








