---Advertisement---

CUET PG 2026: एग्जाम सेंटर चुनने में बड़ी राहत, अब चार शहरों का मिलेगा विकल्प

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
CUET PG 2026 relief in choosing exam centre

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: CUET PG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने एग्जाम सेंटर के लिए चार अलग-अलग शहरों का चयन कर सकेंगे। पहले यह विकल्प काफी सीमित होते थे, जिससे कई छात्रों को दूर शहरों में परीक्षा देनी पड़ती थी।

यह भी पढ़ें: SSC CGL टियर-1 रिजल्ट 2025 जारी, 14,582 पदों की भर्ती में 49 उम्मीदवारों का परिणाम रोका गया

NTA द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे शहरों का चयन अपनी स्थायी या वर्तमान लोकेशन को ध्यान में रखकर करें। एजेंसी की प्राथमिकता रहेगी कि छात्रों को उनकी पहली या दूसरी पसंद के अनुसार ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाए, ताकि यात्रा से जुड़ी परेशानियां कम हों।

जो उम्मीदवार पहले ही CUET PG 2026 के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें भी राहत दी गई है। ऐसे छात्र 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक करेक्शन विंडो के जरिए अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं और चार शहरों का विकल्प भर सकते हैं।

गौरतलब है कि CUET PG एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके स्कोर के आधार पर केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में MA, MSc, MCom, MBA समेत कई पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलता है। यह नया फैसला खासकर दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले छात्रों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version