सोशल संवाद/डेस्क: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के अंडर-ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 03 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन भुगतान करने की आखिरी तिथि 31 जनवरी 2026 है।

यह भी पढ़ें: GATE 2026 एडमिट कार्ड जारी होने में देरी, IIT गुवाहाटी ने नई डेट का नोटिफिकेशन जारी किया
आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने पर सुधार या correction की सुविधा 2 से 4 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा का अनुमानित समय 11 से 31 मई 2026 के बीच रहेगा। CUET UG में आवेदन करने के लिए किसी भी उम्मीदवार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, यानी कोई भी उम्मीदवार उम्र की परवाह किए बिना आवेदन कर सकता है।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹1000, EWS/OBC के लिए ₹900 और SC/ST/PH के लिए ₹800 रखा गया है। यदि कोई अतिरिक्त विषय लेना चाहता है, तो उसके लिए सामान्य वर्ग में ₹400, EWS/OBC में ₹375 और SC/ST/PH में ₹350 अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट जैसे सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हैं। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया और विवरण ध्यान से पढ़ें।
CUET UG 2026 के माध्यम से छात्रों को देशभर की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में प्रवेश का मौका मिलेगा। यह परीक्षा छात्रों के करियर के लिए महत्वपूर्ण कदम है और समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है।










