---Advertisement---

Cyber Fraud Alert: SMS ब्लास्टर से फैल रही ठगी, एक मैसेज से खाली हो सकता है अकाउंट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Cyber Fraud Alert SMS ब्लास्टर से फैल रही ठगी, एक मैसेज से खाली हो सकता है अकाउंट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अगर आपके मोबाइल पर अचानक बिजली कटने, KYC अपडेट, रिवॉर्ड पॉइंट खत्म होने, पार्ट-टाइम जॉब या कूरियर अटका होने जैसे मैसेज लगातार आने लगें, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे मैसेज अक्सर आपके आसपास सक्रिय ठगों द्वारा भेजे जाते हैं, जो SMS ब्लास्टर और IMSI कैचर जैसे खतरनाक डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढे : Mobile Camera Uses: मोबाइल कैमरा सिर्फ फोटो नहीं, ये काम भी कर सकता है आपका फोन

क्या है SMS ब्लास्टर और कैसे करता है काम?

SMS ब्लास्टर एक तरह का फर्जी मोबाइल टावर होता है। आमतौर पर आपका फोन नजदीकी असली टावर से जुड़ता है, लेकिन ठग पोर्टेबल डिवाइस के जरिए कुछ देर के लिए असली नेटवर्क को कमजोर कर देते हैं। इसके बाद आसपास मौजूद मोबाइल फोन, लगभग 500 मीटर के दायरे में, अनजाने में इसी नकली नेटवर्क से कनेक्ट हो जाते हैं। कनेक्शन बनते ही फर्जी और धोखाधड़ी वाले मैसेज फोन पर पहुंचने लगते हैं।

2G नेटवर्क क्यों बनता है ठगों का हथियार?

इस साइबर ठगी में 2G नेटवर्क सबसे बड़ा कमजोर कड़ी है। ठग फोन को 4G या 5G जैसे सुरक्षित नेटवर्क से हटाकर पुराने 2G पर ले आते हैं, जहां सिक्योरिटी बेहद कमजोर होती है। इसी वजह से मैसेज भेजने वाले का नाम बदला जा सकता है और नंबर की जगह HDFC-BANK, SBI-SEC या INCOME-TAX जैसे नाम दिखने लगते हैं, जिससे मैसेज पूरी तरह असली लगता है।

मैसेज में छुपा होता है असली जाल

इन मैसेजों का मकसद या तो डर पैदा करना होता है या लालच देना। कहीं बैंक खाता बंद होने की धमकी दी जाती है, कहीं रिवॉर्ड खत्म होने की बात, तो कहीं बिजली कटने या कूरियर अपडेट का झांसा। कई मैसेज पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर रोजाना कमाई का दावा करते हैं। इनमें दिए लिंक पर क्लिक करते ही आपकी बैंक डिटेल्स, निजी जानकारी और OTP तक ठगों के हाथ लग सकते हैं।

देशभर में तेजी से फैल रहा है साइबर फ्रॉड

हाल के महीनों में ऐसे मामलों में तेजी आई है। दिसंबर 2025 में CBI ने दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ में छापेमारी कर एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया था, जो रोज लाखों फर्जी मैसेज भेज रहा था। जांच में सैकड़ों USB हब, सर्वर और हजारों फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए।

विदेशी कनेक्शन और करोड़ों की ठगी

जनवरी 2026 में साइबराबाद पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह को पकड़ा, जिसने फर्जी ट्रेडिंग ऐप और बैंक अलर्ट के जरिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की। जांच में इनके कंबोडिया और चीन से जुड़े लिंक भी सामने आए।

बढ़ते आंकड़े बढ़ा रहे चिंता

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 से 2025 के बीच टेलीकॉम फ्रॉड के मामले करीब 300 प्रतिशत बढ़े हैं। I4C की रिपोर्ट बताती है कि 2025 में साइबर ठगी से 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ और 40 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इसके बावजूद ठग नए-नए तरीके निकाल रहे हैं।

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

  • मोबाइल सेटिंग में जाकर 2G नेटवर्क को बंद रखें
  • बैंक या सरकारी नाम से आए लिंक पर बिना जांच क्लिक न करें
  • किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें
  • अगर अचानक फोन 4G/5G से 2G पर चला जाए, तो सतर्क हो जाएं

सावधानी और जागरूकता ही इस तरह के साइबर फ्रॉड से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---