बैंक ऑफ बड़ौदा पर साइबर अटैक? 1TB ग्राहक डेटा लीक होने की आशंका

By Riya Kumari

Published :

Follow
बैंक ऑफ बड़ौदा पर साइबर अटैक? 1TB ग्राहक डेटा लीक होने की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

सोकिल संवाद /डेस्क :देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ी एक बड़ी साइबर सुरक्षा खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि बैंक के ग्राहकों का करीब 1TB डेटा डार्क वेब पर अपलोड कर दिया गया है। साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कुछ प्लेटफॉर्म्स ने इस कथित डेटा लीक की जानकारी साझा की है, जिसके बाद ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़े : झारखण्ड सरकार खरीदेगी 720 एंबुलेंस

Sunrise Enclave

हालांकि, बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। बैंक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि कथित रूप से लीक हुए डेटा में ग्राहकों की कौन-कौन सी जानकारी शामिल है और दावा कितना सही है।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में ग्राहकों को सतर्क रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध कॉल, ईमेल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। साथ ही, अपने बैंक खाते और लेनदेन पर नियमित नजर रखें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट