Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दलमा में आज से पक्षियों का रंगीन संसार सजेगा, 9 से 11 मार्च तक सेकेंड बर्ड फेस्टिवल में जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ

By Riya Kumari

Published :

Follow
दलमा में आज से पक्षियों का रंगीन संसार सजेगा, 9 से 11 मार्च
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में नौ से 11 मार्च तक तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया जायेगा. हाथियों के लिए दुनिया भर में मशहूर इस आश्रयणी में सैकड़ों प्रजातियों के दुर्लभ और रंग-बिरंगे पक्षी भी पाये जाते हैं.  

यह भी पढे :  ₹3 करोड़ से जेएनएसी क्षेत्र में कराये जायेंगे विकास कार्य

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वन विभाग द्वारा इस महोत्सव का आयोजन पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें देश के कई प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ शामिल होंगे. दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि महोत्सव में भाग लेने के लिए 1500 रुपये का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया था. अब तक 100 पक्षी प्रेमियों ने इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को वन विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. विभाग की ओर से उनके ठहरने, नाश्ता और भोजन की पुख्ता व्यवस्था की गयी है. डीएफओ ने बताया कि यह महोत्सव पक्षी प्रेमियों के लिए सीखने और अनुभव साझा करने का एक बेहतरीन मंच साबित होगा. साथ ही, इससे दलमा की जैव विविधता संरक्षण को एक नयी पहचान मिलेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator