Dr Abhishek Child Care

डीसी का सख्त निर्देश : त्योहारों पर हो निर्बाध रूप से जलापूर्ति, नहीं कटे बिजली

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
डीसी का सख्त निर्देश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : होली, ईद-उल-फितर और रामनवमी के महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले अपनाते हुए जिले के सभी सरकारी अधिकारियों-कर्मचारिय की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

यह भी पढ़े : हाईकोर्ट का राज्य सरकार को निर्देश महिला सुरक्षा के लिए कमेटी एक सप्ताह में अधिसूचित करें

डीसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, होली (4 मार्च), ईद-उल-फितर (18 मार्च) और रामनवमी (27 मार्च) के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में तैनात होने वाले अधिकारियों, अभियंताओं और सुपरवाइजरों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। केवल विशेष परिस्थितियों में डीसी की व्यक्तिगत अनुमति के बाद ही अवकाश मिल सकेगा। त्योहारों के दौरान जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

त्योहारों को शांति समिति की बैठक 21 को :

भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने के लिए 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे सिदगोड़ा टाउन हॉल में केंद्रीय शांति समिति की बैठक होगी। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शांति समिति के लोग शामिल होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version