September 23, 2023 1:03 pm
Advertisement

बड़बिल थाना क्षेत्र मे खून से लथपथ मिला युवक का शव, मचा हड़कंप;हत्या की आशंका

Advertisement

सोशल संवाद /बड़बिल(रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बड़बिल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर  15 के भुइया शाही में प्रातःकाल एक खुन लथपथ शव मिलने पर हड़कप मच गया। स्थानीय लोगो ने बड़बिल पुलिस को सूचना दी।आपसी रंजिश  के कारण  की हत्या की आशंका जताते हुए बड़बिल पुलिस ने जांच आरंभ कर दी। घटना के संबंध मे क्षेत्रवासियों के कहे अनुसार बीते बुद्धवार की रात किसी वजह से बड़बिल दामु हाटिंग के भुइया शाही में जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

और आज प्रातःकाल क्षेत्र के एक महिला के घर में खून से लथपथ एक युवक का शव मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एवं पुलिस और साइंटिफिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार मृतक की  पहचानक्ष 35वर्षीय महेंद्र महाकुंड के रूप मे की गई।

 

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें