सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार रविवार को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जिला पदाधिकारियों को कडा संदेश देते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष जनहित के मुद्दे को लेकर धारदार आंदोलन करें। जिला पदाधिकारी जिनकी नियुक्ति प्रखण्ड संगठन प्रभारी एवं मण्डल संगठन पर्यवेक्षक के रूप में हुई है। वे सभी प्रखण्ड संगठन प्रभारी एवं मण्डल संगठन पर्यवेक्षक अपने दायित्व का निर्वहन इमानदारी के साथ करें।
प्रखण्ड अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष अविलंब नगर निकाय क्षेत्र में होने वाले चुनाव की तैयारी सम्बन्धी सूची निष्पक्षता से तैयार कर जिला कार्यालय को प्रेषित करें।
इसी प्रकार पंचायत क्षेत्र के प्रखण्ड अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष भी कांग्रेस कार्यकर्तागण एवं कांग्रेस विचारधारा के समर्थकों की सूची जिला पार्षद सदस्य, मुखिया, उप-मुखिया, पं स स, वार्ड सदस्य की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को प्रेषित करें।
आज के बैठक में अगामी 8 मार्च 2025 को भव्य होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में सर्व सम्मति से सभी समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जिससे सामाजिक समरसता कायम रहे।