---Advertisement---

दिल्ली देहात के लाल डोरा क्षेत्रों में हाउस टैक्स छूट के लिए प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेताओं को सौपा ज्ञापन

By Aditi Pandey

Published :

Follow
दिल्ली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: नई दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज दिल्ली देहात के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से लाल डोरा क्षेत्रों में हाउस टैक्स माफ करने की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें: INDIAone की जमशेदपुर से कोलकाता सेवा 31 जनवरी से और जमशेदपुर से भुवनेश्वर सेवा 28 फ़रवरी से बंद

प्रतिनिधिमंडल में चौधरी नरेश लाडो सराय, सुरेश शौकिन नांगलोई, आजाद शौकीन, सुनील, रामकुमार राणा, राजीव बेनिवाल समेत अन्य स्थानीय नेता शामिल थे। उन्होंने बताया कि लाल डोरा क्षेत्रों के निवासी पारंपरिक रूप से ग्रामीण जीवन से जुड़े हैं। उन पर हाउस टैक्स लगाना न केवल अव्यावहारिक है बल्कि आर्थिक रूप से भी भारी बोझ बनता है।

प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि लाल डोरा क्षेत्रों को पूर्ण रूप से हाउस टैक्स से मुक्त किया जाए या तत्काल प्रभाव से स्थायी छूट दी जाए।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पार्टी हमेशा दिल्ली देहात और लाल डोरा क्षेत्रों के हितों की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि लाल डोरा क्षेत्र दिल्ली की मूल पहचान हैं और यहां रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जाएगा।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि हाउस टैक्स से जुड़े विषय पर नगर निगम स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया जाएगा, ताकि वर्षों से चला आ रहा भ्रम और असंतोष समाप्त हो सके।

प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में यह भी उम्मीद जताई कि जल्द ही एक स्पष्ट राहत नीति जारी की जाएगी, जिससे लाल डोरा क्षेत्रों के नागरिकों को वित्तीय राहत मिले और स्थानीय प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़े।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version