समाचार

जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल जिला परिवहन पदाधिकारी से मिला, दिया गया ज्ञापन

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में जिला परिवहन पदाधिकारी जमशेदपुर से उनके कार्यालय में माल वाहक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के संदर्भ में मिला। उन्हें इस संदर्भ में एक ज्ञापन एसोसियेशन की ओर से दिया गया। जिसमें निम्नलिखित मांगे शामिल है :-

1)झारखंड सरकार के आदेशनुसार विगत 2 वर्षों में जिन मालवाहक वाहनों का रजिस्ट्रेशन दूसरे राज्य में था उसका निबंधित राज्य से एनओसी लेकर जमशेदपुर झारखन्ड में नया रजिस्ट्रेशन किया गया,साथ ही नया नंबर जारी किया गया।उस गाड़ी को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जारी नहीं किया जा रहा है।

2) 1अप्रैल 2019 के पहले की जो भी माल वाहक  गाड़ियां है उसे भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं जारी किया जा रहा है।

3) दूसरे राज्य में गाड़ियों के आने-जाने पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बगैर फाइन किया जाता है।

4)कई बड़ी कंपनियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बगैर माल लोड और अनलोड नहीं करने दिया जाता है।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

उपरोक्त सभी बिंदुओं पर गौर करते हुए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जारी करने की कृपा की जाए ताकि वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके इस संदर्भ में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय जी ने कहा कि मैं परिवहन सचिव झारखंड से इस संदर्भ में बात करके इसे जारी करवाने का प्रयास करूंगा।

उनसे हम लोगों ने आग्रह किया कि निर्धारित समय अवधि के अंदर सभी माल वाहक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जारी किया जाए तब तक झारखंड परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी किया जाए कि सभी मालवाहक वाहनों की लोडिंग एवं अनलोडिंग सभी कंपनियों में होगी और दूसरे राज्यों में फाइन नहीं लिया जाएगा।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • राजनीति

भाजपा अपने एलजी के जरिए दिल्ली में बिजली महंगी करने की साजिश रच रही है- दिलीप पांडे

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : आम आदमी पार्टी…

2 hours ago
  • राजनीति

महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को संरक्षण देती है भाजपा – कांग्रेस

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : कांग्रेस ने ओडिशा…

2 hours ago
  • समाचार

JSSC CGL परीक्षा के दौरान 5-5 घंटे झारखंड में ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, सरकारी आदेश जारी

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली…

3 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

सोशल संवाद / डेस्क : टाटा स्टील ने आज ओडिशा के कलिंगानगर में भारत की…

20 hours ago
  • समाचार

सांसद विद्युत वरण महतो ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन सेवा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया

सोशल संवाद / डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय…

20 hours ago
  • राजनीति

छवि धूमिल करने के मामले में विधायक सरयू राय करेंगे मनोज सिंह पर केस, साक्षात्कार प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस पर भी करेंगे कानूनी कारवाई

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, यू-ट्युब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस…

20 hours ago