---Advertisement---

कांग्रेस के मेनिफेस्टों के खिलाफ दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
कांग्रेस के मेनिफेस्टों के खिलाफ दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली (रिपोर्ट -सिद्धार्थ प्रकाश ) : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा और दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमति ऋचा पांडेय मिश्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर तुष्टिकरण की नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जैसलमेर हाउस से प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च किया और पुलिस द्वारा लगे बैरिगेट्स को तोड़ने के बाद आगे बढ़े तो पुलिस श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं श्रीमति ऋचा पांडेय सहित सैकड़ों महिलाओं को गिरफ्तार कर मंदिर मार्ग थाने ले गई जहां से कुछ समय बाद चेतावनी देकर छोड़ा।

यह भी पढ़े : टाटा मोटर्स के 15 ठेकाश्रमिकों का डेढ़ से रोककर रखा वेतन

कांग्रेस के मेनिफेस्टो के खिलाफ हुए इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह एवं श्रीमती लता गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमति शिखा राय, सभी मोर्चों के प्रभारी श्री सुमित भसीन, मोर्चा सह-प्रभारी श्रीमती श्याम बाला, मोर्चा महामंत्री श्रीमती प्रियल भारद्वाज, श्रीमती सरिता तोमर एवं सुश्री वैशाली पोद्दार, प्रदेश मीडिया  रिलेशन विभाग प्रमुख श्री विक्रम मित्तल एवं कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय सहित सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री तरुण चुग ने कहा कि जिस तरह से जजिया कर लगाया गया था और मुगलों के राज में संपत्ति लूटी गई थी उसी तरह कांग्रेस की मानसिकता है जो उनके घोषणा पत्र में दिख रही है कि भारत के नागरिकों की संपत्ति लूटकर मुस्लिम समाज में बांट दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नीतियों को निर्धारित करने वाला सैम पित्रोदा ने अमेरिका के इन्हेरिटेंस टैक्स लागू करने की बात कही है जिससे जनता के 55 फीसदी संपति छीन ली जाएगी।

तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस द्वारा  देश का अपमान, कभी सनातन को गाली, कभी देश के अंदर तनाव पैदा करने की बात, यह सब देश में एक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की बाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोट बैंक और देश को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग और जिहादी मानसिकता की बदबू आ रही है। तरुण चुग ने कहा कि जेएनयू के अंदर भारत के टुकड़े करने के नारे लगाए गए और अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाए गए और आज उसी कन्हैया कुमार को टिकट देना कांग्रेस के पतन की पाराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां लोरी गाना भी जानती है और जब कोई विपदा आती है तो वह झांसी की रानी बनकर भी उसका सामना करना जानती है। कांग्रेस को अपनी घोषणा के लिए माफी मांगनी चाहिए और देश उसे कभी माफ नहीं करेगा। 

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि किसी भारतीय ने कभी नहीं सोचा होगा कि हमारे देश में ऐसा भी दिन आएगा जब हमारे देश की माताएं बहने सड़कों पर अपने मंगलसूत्र और गहने बचाने के लिए उतरेगी लेकिन राहुल गांधी ने यह दिन दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो देश को तोड़ने का षडयंत्र हैं। देश को टुकड़े टुकड़े गैंग के हाथों की कठपुतली बनने का षडयंत्र हैं। कांग्रेस का कहना कि सत्ता में आते ही माता-बहनों की संपत्ति का सर्वे करवायेगी, यह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित है।

सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश की संपदा पर पहला अधिकार मुसलमानों और घुसपैठियों का है। यानि अब महिलाओं के गले का मंगलसूत्र एवं गहनें भी छीन कर उन्हें देने की तैयारी कांग्रेस पार्टी करना चाहती है इसलिए ऐसी कांग्रेस पार्टी को ना सिर्फ हटाना है बल्कि इनको समझाना भी है कि उनका यह षडयंत्र दिल्ली की मातृ शक्ति कभी सफल नहीं होने देगी। 

श्रीमती ऋचा पाण्डेय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टों में सिर्फ तुष्टिकरण ही नहीं बल्कि महिलाओं का अपमान करने का काम किया है । दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा मांग करता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की महिलाओं से माफी मांगे और अपना मेनिफेस्टों वापस लें। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो महिला मोर्चा इस विरोध प्रदर्शन को घर-घर तक ले जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट