Advertisement 2

दिल्ली भाजपा ने 252 झुग्गी क्लस्टरों में चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली भाजपा ने 252 झुग्गी क्लस्टरों में चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा के प्रत्येक रविवार को अयोजित होने वाले झुग्गी विस्तार अभियान के अंतर्गत आज दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 252 झुग्गी क्लस्टरों में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की हें झुग्गी क्लस्टरों में रह रहे लोग उत्साह के साथ भाजपा के सदस्य बन रहे क्योंकि वह केजरीवाल सरकार से निराश हैं और समझ चुके हैं की भाजपा ही उनकी बस्तियों को विकास से जोड़ेगी। उन्होने कहा है की गत 10 साल में अरविंद केजरीवाल सरकार के डयूसिब विभाग ने झुग्गी बस्तियों में जनकल्याण का बिल्कुल काम नही किया है और आज भी धराधढ़ झुग्गी बस्ती तोड़ने के आदेश दे रही है, उसी से हताश झुग्गी बस्ती वाले अपने जीवन परिवर्तन के लिए भाजपा को चुनने को तैयार हैं।

यह भी पढ़े : शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इंदिरा कैम्प पटपड़गंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान चलाया और कहा है की झुग्गी वासी भी आज स्वच्छ घर का सपना देखते हैं और जानते हैं की यह सपना तब ही पूरा होगा जब भाजपा दिल्ली में भी सत्ता में आ कर प्रधान मंत्री आवास योजना लागू होगी इस लिए वह आज उत्साह के साथ भाजपा से जुड़ रहे हैं।

दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर ने वसंत विहार के पास शास्त्री मार्किट एवं बस्ती में भाजपा के नये सदस्य बनाये और कहा आज हमें गरीब महिलाओं में भाजपा के प्रति खूब आकर्षण दिख रहा है क्योंकि वह अपने बच्चों को अच्छा भविष्य देना चाहती हैं और केजरीवाल सरकार से झुग्गी वालों को निराशा मिली है।

संगठन महामंत्री पवन राणा ने संजय बस्ती तिमारपुर में स्थानीय झुग्गी पालक एवं विस्तारक आदि के साथ भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने न्यू संजय अमर कालोनी में स्थानीय बूथ पालक के साथ भाजपा का सदस्यता आधार बढाया।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बी.आई.डब्लू कैम्प बदरपुर में, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने उधोग नगर मैट्रो स्टेशन के पास,सांसद कमलजीत सहरावत ने गोयला डेयरी पंकज गार्डन में, बांसुरी स्वराज ने सिंधिया कैम्प सरोजिनी नगर, सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने के.पी. ओ. क्लस्टर मे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने क्लस्टर 18 दया बस्ती में और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने अटल बस्ती किंग्सवे कैम्प में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया और कहा की भाजपा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर बेघर को घर देने को कृतसंकल्प है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी एवं दिल्ली अध्यक्ष अनीस अब्बासी ने भारी उत्साह के बीच हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदसयता दिलवाई। मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने पीली कोठी झुग्गी बस्ती में चांदनी चौक मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा के साथ सदस्यता अभियान चलाया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान सह प्रभारी राजकुमार भाटिया ने आदर्श नगर में, सुनिता कांगड़ा ने झुग्गी क्लस्टर पंजाबी बाग में, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक श्री सुशील चौहान ने सराय काले खान में सदस्यता अभियान चलाया। भाजपा विधायक, पार्षद, प्रदेश, जिला, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी आज के सदस्यता अभियान में भागीदार बने।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version