---Advertisement---

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने केजरीवाल के आवास के बाहर महिला सम्मान योजना स्किम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर दिल्ली की महिलाओं को छलने और महिला सम्मान के नाम पर झूठी तसल्ली देने को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, मोर्चा की प्रभारी श्याम बाला, प्रदेश प्रवक्ता एवं निगम पार्षद शिखा राय, मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष शिखा माथुर, संगीता चौधरी, रेखा सिंह सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित थी। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को पार कर रही महिलाओं में ऋचा पांडेय मिश्रा, श्याम बाला प्रियल भारद्वाज सहित महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन कर मंदिर मार्ग थाने ले गई जहां उन्हें चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े : महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे होने पर 26 दिसंबर को बेलगावी में उसी ऐतिहासिक स्थान पर होगी कांग्रेस कार्यसमिति की ‘नव सत्याग्रह’ बैठक

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा किया है और फर्जी स्किम लॉच कि है। जगह जगह कैंप लगाकर महिलाओं के आधार कार्ड, वोटर कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर एक बड़े फर्जीवाड़े की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाएं इस तरह की फर्जीवाड़े को बर्दास्त नहीं करेगी। पंजाब में 1000 रुपये का स्किम ऐलान करने के बाद आज तक उसे पूरा नहीं किया तो दिल्ली मे वह 2100 रुपये कैसे देंगे। यह सिर्फ चुनावी जुमला है और हर वायदों की तरह यह भी एक छलावा है।

योगिता सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली के लोगों के साथ धोखा नहीं किया है बल्कि उन्होंने इससे पहले भी उन्होंने दिल्ली में ही नहीं पंजाब में भी महिलाओं को धोखा दिया है। लगभग दो कार्याकाल का सत्ता सुख भोग चुके अरविंद केजरीवाल बताएं कि उन्होंने पंजाब के मेनिफेस्टों में महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की बात कही थी क्या अभी तक किसी भी महिला को पैसा मिला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिला सम्मान जैसी कोई योजना नहीं है और सीलमपुर में जिस तरह की घटना सामने आई कि महिलाओं के खाते से पैसा निकाल लिए गए तो ऐसी योजनाएं के झांसे में आप ना आए।

श्याम बाला ने कहा कि खुद अरविंद केजरीवाल सरकार ने ही अखबार में विज्ञापन के माध्यम से दिल्ली की सभी महिलाओं को चेतावनी दी है कि वह अपना पर्सनल डिटेल किसी को शेयर ना करें। अरविंद केजरीवाल एक पार्टी के तौर पर चाहे जो प्रचार करना चाहे वह करें लेकिन सरकार के नाम पर वह कोई भी कुप्रचार नहीं कर सकते क्योंकि दिल्ली सरकार उनकी पर्सनल प्रोपर्टी नहीं है।

शिखा राय ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को सिर्फ़ बहलाकर अपनी चुनावी रोटियाँ सेकने का काम अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में किया है और आज यही कारण है कि जब चुनाव में अपनी हार साफ़ दिख रही है तो बिना कैबिनेट सेंक्शन के 2100 रुपये देने का ऐलान कर दिया जबकि पंजाब में सरकार बनने के 2.5 साल बाद भी आज तक महिलाओं से किए गए वायदों को पूरा नहीं किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---