Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली BJP का कांग्रेस HQ पर रोष प्रदर्शन, राहुल गांधी के बयान के खिलाफ हजारों जुटे

By Riya Kumari

Published :

Follow
Delhi BJP protests at Congress HQ, thousands gather against Rahul Gandhi's statement
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ एवं दुष्यंत गौतम तथा राष्ट्रीय मंत्री डा. अल्का गुर्जर की उपस्थिती में दिल्ली भाजपा के दस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने आज दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर एकत्र होकर पुलिस बैरिकेड्स तोड़ते हुए, वाटर कैनन चार्ज का सामना करते हुए कांग्रेस मुख्यालय के पास पहुंच कर बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रचार मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी दिवंगत माता के प्रति अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में विराट रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान अनेक नेता एवं कार्यकर्ता चोटिल भी हुए।

यह भी पढे : कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन उजागर – प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य माता जी का अपमान पूरे देश का अपमान : नीरज सिंह

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दीनदयाल मार्ग पर आंध्रा स्कूल लालबत्ती पर लगे मंच से लेकर आई.टी.ओ. चौक तक एकत्र हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का मंच संचालन सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने किया। हजारों कार्यकर्ताओं के बीच लगे राहुल गांधी के चार पुतलों पर धिक्कार देकर कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे “गली गली में शोर है गांधी परिवार कांग्रेस की सम्पति का चोर है”, “राहुल गांधी होश में आओ माता बहनों का अपमान बंद करो”, “प्रधान मंत्री का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान” आदि।

प्रदर्शन को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के आलावा, राष्ट्रीय नेताओं तरूण चुघ, दुष्यंत गौतम एवं डा. अल्का गुर्जर, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीन खंडेलवाल एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल सहित अनेक विधायकों एवं अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।

नेताओं के सम्बोधन के बाद जब वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड्स तोड़ते हुए कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़े तो दिल्ली पुलिस ने भारी बल प्रयोग किया जिसमें शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा गम्भीर रूप घायल हुए और पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती हुए, उनके आलावा दक्षिण दिल्ली जिलाध्यक्ष माया बिष्ट की उंगली की हड्डी टूटी तो दक्षिण दिल्ली महिला मोर्चा महामंत्री निवेदिता तिवारी की हाथ की नसीहत फट गई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद कमलजीत सहरावत एवं पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत भी पुलिस बैरिकेड्स पर वाटर कैनन की मार से चोटिल हुए।

प्रदर्शन में सम्मिलित अन्य प्रमुख पार्टी नेता थे विधायक सतीश उपाध्याय, मोहन सिंह बिष्ट, अरविंद्र सिंह लवली, कैलाश गहलोत, गजेन्द्र यादव, राजकुमार भाटिया, नीरज बसोया, तरविंद्र सिंह मारवाह, संजय गोयल, अनिल शर्मा, डा. अनिल गोयल, रविन्द्र नेगी, गजेन्द्र दराल एवं अशोक गोयल, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, सतीश गर्ग, प्रवीण शंकर कपूर, प्रवेश वाही, योगिता सिंह, विनोद बछेती, सारिका जैन, बृजेश राय, अमित गुप्ता, विक्रम मित्तल, योगेश आत्रे, अशोक ठाकुर, जयप्रकाश, ऋचा पांडेय, सुनिल यादव, सागर त्यागी, सी.एल. मीणा, अनीस अब्बासी, संतोष ओझा, विनोद सहरावत, अरविंद गर्ग, दीपक गाबा, विजेन्द्र धामा, वीरेन्द्र बब्बर, माया बिष्ट, राजबाला गौतम, चंद्रपाल बख्शी, डा. यू.के. चौधरी, मास्टर विनोद, रामचंद्र चावरिया, अजय खटाना, रविन्द्र सोलंकी, रविन्द्र चौधरी और अनेक निगम पार्षद आदि प्रमुख थे।

नेताओं के सम्बोधन वीरेन्द्र सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद पर एक ग़रीब का बेटा, एक वंचित वर्ग का बेटा पिछले ग्यारह वर्षों से बिना थके, बिना डरे, दिन-रात देश के लिए काम कर रहा है। यह बात नेहरू परिवार को, लालू परिवार को, करुणानिधि को, लेफ्ट को, यानि इस इंडी ठगबंधन को बर्दास्त नहीं है।  उन्होंने कहा कि बर्दास्त इसलिए नहीं है क्योंकि मोदी परिवारवाद का विरोधी है, मोदी नक्सलवाद का विरोधी है, मोदी आतंकवाद का विरोधी है। मोदी जातिवाद का विरोधी है। मोदी भ्रष्टाचार का विरोधी हैं और ये सब मोदी के विरोधी हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जिस परिवार में चाँदी के चम्मच के साथ राहुल गांधी पैदा हुए, जो परिवार देश के पैसों से हवाई जहाज में जन्मदिन मनाता था। उसे कैसे बर्दास्त होगा कि एक गरीब माँ का बेटा दुनियाँ में भारत का डंका बजा रहा है।

यही कारण है कि राहुल गांधी और उनके शागिर्द हमेशा प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं, उपहास करते हैं। यह जहर इंडी ठगबंधन के कई नेताओं ने लंबे समय से घोला है। अब सार्वजनिक मंच से उनके समर्थक यह हिम्मत कर रहे हैं कि वे प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माँ को अपशब्द कह रहे हैं। यह घटना अचानक नहीं हुई है, नफरत अंदर तक है जिसका यह एक उदाहरण सामने आया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना बिहार के उस क्षेत्र में हुई जिसे हम सब मिथिला की पवित्र भूमि के रूप में जानते हैं। वह माता सीता की जन्मभूमि है। वह मंडन मिश्र, भारती और बाबा विद्यापति जैसे महान विद्वानों की भूमि है। वह चाणक्य, चन्द्रगुप्त डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद  की भूमि है। वह की भूमि है। वह कर्पूरी ठाकुर की भूमि है। वह बाबू कुंवर सिंह की भूमि है। उन्होंने कहा कि वह कायरों की नहीं वीरों की भूमि है, वह जाहिलों की नहीं विद्वानों की भूमि है। बिहार संस्कारों की भूमि है। बिहार ईमानदारों की भूमि है। बिहार स्वाभिमान की भूमि है।

इस संस्कार को, स्वाभिमान को एक घटना ने कलंकित किया है। इसका जवाब पूरे देश की जनता दे रही है। इसका सबसे मजबूत जवाब बिहार की जनता देगी। इस तरह की शब्दावली, सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की एक बात और जो आप सबको जाननी चाहिए वह है की बिहार के जिस “जाले विधानसभा क्षेत्र” में यह दुस्साहस किया गया, उस क्षेत्र के आस-पास लाखों बांग्लादेशियों का जमावड़ा है। कभी सिमी जैसा आतंकी संगठन का केंद्र यूपीए सरकार के समय और लालू राज में वहाँ रहा है। देश विरोधी ताकतें उस क्षेत्र में फन फैला रही है। मिथिला क्षेत्र की पहचान को इन लोगों ने अपमानित किया है।

सचदेवा ने कहा कि यह अपमान देश के करोड़ों माताओं-बहनों का भी है। कांग्रेस और राजद के सार्वजनिक मंच से जिस भाषा का प्रयोग हुआ है उसपर राहुल गांधी माफ़ी मांगे-लालू यादव माफ़ी मांगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के रुप में आज दिल्ली की आवाज सड़कों पर उतरी है और ये आवाज राहुल गांधी ही नहीं आज पूरे उन कांग्रेसियों तक पहुंच रही है जिन्होंने कभी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने की हिमाकत की है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने शिशुपाल का रोल अदा की है और आज कांग्रेस पार्टी मानिसक कुंठा में है।

 चुघ ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 18 चुनाव हार चुकी कांग्रेस अब एक और हार की तैयार कर चुकी है जिन शब्दों का प्रयोग बिहार में किया गया वह अलोकतांत्रित है और राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्वर्गीय माता जी को भी अपशब्द कहने से पीछे नहीं हटे।

दुष्यंत सिंह ने कहा कि जिस प्रधानममंत्री ने देश के कई ऐतिहासिक काम किए, धारा 370 हटाने के अलावा तीन तलाक खत्म करने का ऐतिहासिक काम किया। जिसने विश्व भर में भारत का नाम रौशन किया ऐसे प्रधानमंत्री के स्वर्गीय माताजी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का अपमान किया। अभी भी कश्मीर के ही कांग्रेस अध्यक्ष किसी महिला के साथ पकड़े गए हैं जो इस बात का गवाह है कि कांग्रेस के लिए महिला सम्मान सिर्फ एक दिखावा है।

डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता को अपशब्द बोलकर सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि पूरे मातृशक्ति का अपमान किया है और इस अपमान का बदला बिहार की जनता जरुर लेगी जब चुनाव में कांग्रेस सहित आरजेडी की हार होगी।

प्रदेश महामंत्री एवं मंच का संचालन कर रहे योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि बिहार चुनाव में हार की बौखलाटह का अंदाजा पहले से ही कांग्रेसियों और आरजेडी को हो चुका है इसलिए उनकी बौखलाहट उनकी भाषा में साफ झलक रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी परिवारवाद को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है इसलिए सभी कांग्रेसियों को दिक्कत हो रही है।

भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी हाय हाय के नारे लगाए और कहा कि दिल्ली में आज हम सब सड़को पर हैं लेकिन यह आवाज पूरे देश में पहुंच रही है कि किस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माता को गाली देने वालो के खिलाफ जनता सड़को पर है। अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना और अभी तक माफी ना मांगना इस बात का प्रमाण है कि यह सब कुछ एक योजना के द्वारा किया गया था।

कमलजीत सहरावत ने कहा कि आज हम सब यहां इकट्ठा हुए हैं यह राजनीति से प्रेरित नहीं बल्कि जनभावनाओं से प्रेरित है और जिस प्रकार से राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी को अपशब्द बोलकर महिला अपमान करने का काम किया है जो अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाओं के लिए गर्व की बात है कि देश में हमारे लिए छाया बनकर खड़ा रहने वाले नरेन्द्र मोदी जैसे एक नेता है। लेकिन कांग्रेस नेताओं की मानसिकता दिवालिया हो चुकी है।

सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ना तो भाषा की मर्यादा सदन में रखती है और ना ही सदन के बाहर। ना व्यवहार की मर्यादा सदन में रखती है और ना ही सदन के बाहर। ऐसा लगता है कि जैसे भाषा की अभ्रदता कांग्रेस पार्टी की शैली बन गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की ओछी राजनीति कांग्रेस के नेता और भाषा का प्रयोग किया जाता है इन्हीं नेताओं से इनके कार्यकर्ता भी सीखते हैं और यह अभ्रदता उसी का परिणाम है।

प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माता जी को गाली देने वाले भूल गए कि वह भी किसी के बेटे हैं और उन्होंने पूरे मातृशक्ति को गाली दी है। कांग्रेस में कभी भी कोई संस्कृति नाम की चीज नहीं रही है और उन्हें पता है कि बिहार चुनाव में जीतने वाले नहीं है इसलिए उन्होंने गाली का सहारा ले लिया।  विष्णु मित्तल ने कहा की आज देश के बच्चे बच्चे में राहुल गांधी एवं कांग्रेस के प्रति रोष है और प्रधानमंत्री का अपमान जब जब हुआ तब तब देश के मतदाता ने कांग्रेस को चुनाव से बाहर किया है और अब बिहार की बारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator