राजनीति

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने केजरीवाल आवास के बाहर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन; “लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल को भगाएंगे- दाल भात खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे” के लगे नारे

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने आज 5 फिरोजशाह रोड के बाहर अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्वांचलवासियों को फर्जी वोटर्स बताने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल समाज को जो शब्द बोले हैं उसे वापस लेते हुए सभी से माफी मांगे।

एनडीएमसी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह एवं पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में लक्ष्मीनगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, भाजपा नेता सुमित भसीन, पूर्वांचल मोर्चा सह प्रभारी कौशल मिश्रा एवं मनीष सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्षा ऋचा पांडे मिश्रा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी, भाजपा कार्यालय मंत्री बृजेश राय, भाजपा प्रवक्ता शुभेन्दू शेखर अवस्थी, भाजपा नेता यासिर जिलानी, मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी, विपिन बिहारी सिंह और हजारों पूर्वांचलवासी शामिल हुए। 

यह भी पढ़े : ओडिशा में मोदी बोले-अप्रवासियों के दिल में भारत धड़कता है ,इससे दुनिया में मेरा सिर ऊंचा रहता है

प्रदर्शनकारियों ने 5 फीरोजशाह रोड स्थिति अरविंद केजरीवाल के आवास की ओर बढ़ते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उनके ऊपर वाटर कैनन चलाकर रोका और प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर मंदिर मार्ग थाना ले जाया गया।

सांसद मनोज तिवारी प्रदर्शनकारियों से मिलने गए और वहां कुछ देर बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। मंदिर मार्ग थाने के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ पूर्वांचलवासियों को ही नहीं बल्कि दिल्ली में रहने वाले ऑटोवाले झुग्गीसवाले और वे सभी कारीगर जो दिल्ली में रोज़गार के लिए रहते है उन सब को गाली देने काकाम किया है। उन्होंने दिल्ली की जानता इस बार मानसिक संतुलन खो चुके अरविंद केजरीवाल को माफ नहीं करने वाली है और पूर्वांचलवासियों ने एक जुट होकर भाजपा की सरकार लाने वाली है।

तिवारी ने कहा कि संजय सिंह जो ख़ुद पूर्वांचलवासी है वह अपने नेता से ही पूछे कि क्या वह दोगले हैं  क्योंकि अरविंद केजरीवाल सभी पूर्वांचलवासियों को दोगला कह रहे हैं। 

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को हमेशा से ही पूर्वांचल समाज को गाली देने और उन्हें नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हम सबको वह मंजर याद है जब कोरोना के समय में पहले कहा कि आप सभी किरायदारों को दिल्ली सरकार किराया देगी लेकिन जब कोरोना अपने चरम पर था उस वक्त इन्होंने सभी को बस में भरकर आनंद विहार मौत के मुंह में छोड़ दिया। आज दिल्ली का पूर्वांचल समाज अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछ रहा है कि उन्होंने पूर्वांचल समाज के लिए अगर कोई काम किया हो तो बताए। हम लिट्टी चोखा खाएँगे लेकिन अपने स्वाभिमान के साथ हम कभी समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा जब पूर्वांचलवासियों के वोट से जीतने वाले अरविंद केजरीवाल ने हमेशा हमारे साथ धोखा देने का काम किया है।

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल समाज को सिर्फ एक वोट बैंक समझा है और पिछले दस सालों से सिर्फ वोट लेकर उन्हें ठगने का काम किया है। अरविंद केजरीवाल ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाकर पूर्वांचलवासियों को हमेशा ही नीचा दिखाने की कोशिश किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास में अगर पूर्वांचलवासी का योगदान है तो इस बार अरविंद केजरीवाल को सत्ता से उखाड़ फेंकने में भी हमारा सबसे बड़ा योगदान होगा। पूर्वांचल समाज अब जाग चुका है और इनके फर्जी वायदों को समझ चुका है।

अभय वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने समाज के साथ मजाक करने का कम किया है। आज अगर पूर्वांचल समाज थम जाए तो दिल्ली नहीं चलेगा। दिल्ली में जब हम अपनी आवाज उठाने के लिए लगातार एक साथ आ रहे हैं तो यह बात अरविंद केजरीवाल को बुरी लग रही है। यह भी अजीब बिडंबना है कि मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब से आने वाले लोग दिल्ली वाले कहलाते हैं लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश वाले पूर्वांचली कहलाते हैं। आज चुनाव घोषित हो चुका है नहीं तो अरविंद केजरीवाल को बताते की पूर्वांचलवासियों की ताकत क्या है।

ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नियत और नीति में काफ़ी अंतर है। केजरीवाल पूर्वांचल विरोधी है और यह उनके हर बयान में साफ़ दिखता रहता है।

सागर त्यागी ने दिल्ली की सत्ता से अब अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में सिर्फ दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाने के लिए कई रंग बदले हैं और अब एक बार फिर से चुनाव आया है तो उन्होंने झूठे और फर्जी वायदें करने शुरु कर दिए हैं।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • राजनीति

खेदपूर्ण है कि दिल्ली में इमानदारी का ढोल फटने के बाद अब अरविंद केजरीवाल पंजाब में भी वो ही सब कहानी दोहरा रहे हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की…

52 minutes ago
  • समाचार

देश की रक्षा में कार्यरत सैनिक को जुगसलाई पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पिटाई कर भेजा जेल…..पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

सोशल संवाद / जमशेदपुर : देश की रक्षा में कार्यरत सैनिक अच्छे अनुशासन के लिए…

18 hours ago
  • विश्व समाचार

9 महीने बाद होगी ‘घर वापसी’, NASA क्रू को देखकर खुशी से झूम उठीं सुनीता विलियम्स

सोशल संवाद / डेस्क : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले 9-10 महीनों…

19 hours ago
  • ऑफबीट

एक शक्तिशाली अभ्यास : योग

सोशल संवाद/ डेस्क : योग, जिसे संस्कृत में 'युज' (जोड़ना या एकीकृत करना) से लिया…

21 hours ago
  • फिल्मी संवाद

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डीआरआई अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया

सोशल संवाद / बेंगलुरु : अभिनेत्री रान्या राव को डीआरआई ने बेंगलुरू हवाई अड्डे पर…

23 hours ago
  • राजनीति

नॉन-बायोलॉजिकल” प्रधानमंत्री के शासनकाल की त्रासदियों में से एक है देशभर में तेजी से बिगड़ती वायु गुणवत्ता – जयराम रमेश

सोशल संवाद / नई दिल्ली : स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता से संबन्धित प्रौद्योगिकी कंपनी IQAIR…

23 hours ago