दिल्ली भाजपा 5 मई तक प्रदेश भर में चलाएगी वक्फ सुधार जनजागरण अभियान

By Riya Kumari

Published :

Follow
Delhi BJP will run Waqf Reform Jan Jagran Abhiyan across the state till May 5

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा द्वारा आज से पूरे प्रदेश में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई जिसको लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ] जमाल सिद्दीकी एवं प्रदेश महामंत्री  विष्णु मित्तल की उपस्थिति में एक बैठक की गई। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक आतिफ रशीद,  अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश प्रभारी कारी मोहम्मद हारून, अध्यक्ष अनीश अब्बासी के अलावा अनेकों जिला अध्यक्ष वा प्रदेश टीम के लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : राहुल अमेरिका में बोले- चुनाव में गड़बड़ी साफ दिख रही:सवाल उठाया- महाराष्ट्र में शाम 5:30 से 7:30 के बीच 65 लाख वोट कैसे पड़े

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मुस्लिम समाज को वक्फ संशोधन बिल से मिलने वाले लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 मई तक मंडल स्तर पर इस जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया है ताकि विपक्ष द्वारा दिल्ली के लोगों को वक्फ संशोधन बिल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जा सके। अपने संबोधन में जमाल सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसी भी हालत में वक्फ बोर्ड को कमजोर नहीं करना चाहती है बल्कि उसे लौह स्तंभ की तरह और मजबूत करना चाहती है जिसके लिए कुछ संशोधन किए गए है और जो देश के मुसलमानों को धैर्यपूर्ण समझने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से देश के अनेकों राज्यों में भाजपा सरकार वक्फ़ प्रॉपर्टियों को कब्जे से मुक्त करवाएगी और गरीब, पिछड़े मुस्लिमों को उनका हक दिलवाने का काम करेगी और इसी कारण इन प्रापर्टी चोरों पर नकेल कसने के लिए ही ये संशोधन बिल लाया गया है। जमाल ने कहा कि आने वाले समय में भारत में मुसलमानों का विकास होने से कोई रोक नहीं सकता क्योंकि दुनिया में लोगों का भला करने के लिए अल्लाह अपना एक बंदा भेजता है और हमारे बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्लाह के उसी बंदे के रूप में कार्य कर रहे हैं।

वही इस मौके पर भाजपा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री विष्णु मित्तल ने कहा कि वक्फ़ बोर्ड का मतलब भ्रष्टाचार का अड्डा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के चलते और देश के मुसलमानो के अधिकारों की रक्षा करते हुए इस बिल को पास करवाया जिससे अब भ्रष्टाचारियों द्वारा कब्जाई जमीनें मुक्त हो सकेंगी और जरूरतमंदों के हितों में काम आ सकेंगी। अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अनीश अब्बासी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास का विस्तार हो रहा है जिसमें महिलाओं की सहभागिता को प्रमुख रूप से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा के हम मोदी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने वक्फ बिल को संशोधित करके देश के मुसलमानों को उनका हक दिलाने का काम किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट