सोशल संवाद / नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की संकल्प से सिद्धि यात्रा के 11 सफल वर्ष पूरे होने पर आज दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित कर कहा की भारत के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसको लेकर जन जन का विश्वास है की “मोदी है तो मुमकिन है” यानि यह सरकार असम्भव को भी सम्भव बना सकती है।
संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की दिल्ली संयोजक सांसद कमलजीत सहरावत की मंच उपस्थिती में प्रेस कान्फ्रेंस का संयोजन मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को नया शासकीय मूल मंत्र दिया है – रिफॉर्म, परफॉर्म एवं ट्रांसफॉरम – जो नये भारत को विकास के नये नये आयाम दे रहा है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की समाजिक संवेदना एवं दृढ़संकल्प के साथ काम करती मोदी सरकार वो सरकार बनी है जिसके चलते अभूतपूर्व विज्ञान विकास जिसका प्रमाण है चंद्रयान यात्रा, आर्थिक विकास अब भारत विकसित पांच अर्थव्यवस्था में एक है, गरीब एवं महिलाओ के सम्मान के प्रति संवेदनशील बिन मांगे इज्जत घर देना हो या फिर मुफ्त राशन, देश का मजबूत रक्षा चक्र जिसका ताज़ा प्रमाण दुनिया ने मई 2025 में फिर देखा जब भारत ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा और खेल एवं सांस्कृतिक विकास जो अंतराष्ट्रीय खेलों में और अयोध्या, काशी, उज्जैन में साफ दिखता है आज सरकार की नई पहचान बने हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा की प्रधान मंत्री मोदी का मासिक “मन की बात” कार्यक्रम जहां शायद दुनिया का सबसे लोकप्रिय एवं लम्बा चलने वाला देश उत्थान पर जन चर्चा का कार्यक्रम बन गया है तो वहीं “मोदी हैं तो मुमकिन” का जन जन का विश्वास हर असम्भव समाजिक सोच परिवर्तन बन रहा है। आज के भारत में आम नागरिक स्वच्छता, विकास, विज्ञान, राष्ट्र सुरक्षा पर प्रधान मंत्री की “मन की बात” को राष्ट्र सम्मान से जोड़ कर देखता है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की जहां राष्ट्र हित में मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने का बड़ा निर्णय लिया तो वहीं अल्पसंख्यक समाज विशेषकर उनकी महिलाओं को बेहतर जीवन देने के लिए नया वक्फ कानून एवं तीन तलाक जैसे बड़े निर्णय भी लिए। मोदी जी का “मन की बात” संवाद भारत तक सीमित नही आज मोदी जी के नये भारत संकल्प का डंका पूरे भारत में पिट रहा और G 20 का भारत में होना उसकी परिकषठा रही। मोदी सरकार ने सी.ए.ए. लाकर पाकिस्तान जैसे इस्लामिक मुल्क में उत्पीड़न के शिकार हिन्दुओं को राहत दी तो 33% महिला आरक्षण ला कर महिला सम्मान के प्रति सम्मान दर्शाया। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की जहां 11 वर्ष में मोदी जी की सरकार ने देश को सैकड़ों विकास योजनाएं देने की साकारात्मक राजनीति की तो वहीं हाल ही में दिल्ली में चुनाव हारी अरविंद केजरीवाल सरकार ने केन्द्र की विकास योजनाओं को दिल्ली में लागू होने से रोकने की नकारात्मक राजनीति की है।
यह अलग बात है की केजरीवाल की सारी नकारात्मकता के बावजूद आज मोदी सरकार की बनाई सड़क परियोजनाएं हों या फेम इलैक्ट्रिक बसें सब दिल्ली की लाइफलाइन है। कोविड़काल में जब केजरीवाल ने दिल्ली को असहाय छोड़ दिया था तब मोदी सरकार ने दिल्ली को सम्भाला था। इसके आलावा सेंट्रल विस्टा, भारत मंडपम, यशोभूमी, वार मैमोरियल, कर्तव्यपथ, प्रधान मंत्री संग्रहालय, रैपिड रेल, टनल रोड़ और हाई वे का जाल बुन कर हम दिल्ली वालों को गौरवांवित किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है दिल्ली में हाल ही में चुनी गई भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में शासन परिवर्तन के सफल सुशासन के 100 दिन पूरे करते हुए आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में तेज़ी से लागू कर सभी केन्द्रीय योजनाओं से लाभ का रास्ता दिल्ली वालों के लिए खोला है जिसको विस्तार से दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली वालों के समक्ष रखेंगी।