July 27, 2024 2:25 pm
Search
Close this search box.

दिल्ली भाजपा का संदेशखली घटना को लेकर बंगाल भवन,चाणक्यपुरी पर प्रदर्शन

सोशल संवाद / दिल्ली (रिपोर्ट: सिद्धार्थ प्रकाश)- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में आज दिल्ली भाजपा के सभी मोर्चों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने संदेशखली घटना को लेकर बंगाल भवन, चाणक्यपुरी पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ममता सरकार से इस्तीफा की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए पहले बैरिगेट्स को तोड़ दिया जिसके बाद दिल्ली पुलिस प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित 150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को डिटेन कर तुगलक रोड पुलिस स्टेशन ले गई।

दिल्ली भाजपा की महामंत्री कमलजीत सहरावत द्वारा संचालित विरोध प्रदर्शन में प्रदेश पदाधिकारी हर्ष मल्होत्रा, योगेन्द्र चंदोलिया, प्रियल भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की बंगाल की मुख्य मंत्री सुश्री ममता बनर्जी आज भी शेख शाहजहाँ की निंदा नही कर रही हैं और एक महिला होते हुऐ उनकी संदेशखली पर चुप्पी शर्मनाक है दर्दनाक है।

सचदेवा ने कहा की आज हम यहाँ टी.एम.सी. के शेख शाहजहां के महिलाओं पर अत्याचार एवं हमलों का विरोध कर रहे हैं पर इसी वक्त हम अरविंद केजरीवाल की पार्टी के शेख दिल्ली नगर निगम के पार्षद अंकुश नारंग पर भी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसने एक नाबालिग बच्ची से अभद्रता अश्लीलता की है और उन पर पोकसो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी अपने शेख को बचा रही हैं उसी तरह अरविंद केजरीवाल अपने अंकुश नारंग को बचा रहे हैं।

सचदेवा ने कहा की आज का यह प्रदर्शन सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं बल्कि यह संदेशखाली का संदेश पूरे देश के लिए है कि इस शर्मनाक घटना की एकलौती जिम्मेदार टी.एम.सी. सरकार है और राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला हैं और उसके बावजूद उनकी आंख के नीचे एक वर्ग विशेष के गुंडे इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं जो काफी शर्मनाक है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने बंगाल सरकार ने केवल न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मजबूरी में शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया है।

सचदेवा ने इंडी गठबंधन पर इन दोनों मामले में आरोप लगाया और कहा कि आज इस विषय पर इंडी गंठबंधन का कोई भी नेता नहीं बोल रहा है। इसलिए जब इंडी गंठबंधन का कोई भी नेता अगर चुनाव में वोट मांगने जाता है तो उसे इस घटना का हिसाब मांगना क्योंकि यही इस गठबंधन का असली चेहरा है।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जिस तरह की घटना बंगाल में घटी है उसके लिए भाषणबाजी नहीं बल्कि सोचने का विषय है क्योंकि यह एक संवेदनशिल मुद्दा है और ऐसी घटना है जिसके लिए ममता बनर्जी को अपने पद से इस्तीफा देनी चाहिए।

उन्होने कहा की सुश्री ममता बनर्जी हों या अरविंद केजरीवाल इन दोनों की पार्टियाँ अपराधियों की शरणस्थली बन गई हैं।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी