Delhi Building Collapse: चावड़ी बाजार में इमारत ढही, 2 की मौत; तीन ठेकेदार गिरफ्तार

By Riya Kumari

Published :

Follow
Delhi Building Collapse: चावड़ी बाजार में इमारत ढही, 2 की मौत; तीन ठेकेदार गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देश की राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई। घटना के करीब 24 घंटे बाद भी राहत और बचाव अभियान जारी है। इस हादसे में अब तक दो मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है।

यह भी पढे : Xavier Public School Dorkasai Science Exhibition: डिफेंस सिस्टम मॉडल को मिला पहला पुरस्कार

यह हादसा पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा और शीश महल गली इलाके में सुबह करीब 9:50 बजे हुआ। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

मलबे से निकाले गए चार लोग, दो की मौत

हादसे के बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इनमें दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान किशोरी (40) और संजीत (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायल साहदेव चौधरी (25) और फिरोज (37) की हालत स्थिर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय निर्माण स्थल पर करीब 10 से 15 मजदूर मौजूद थे। ऐसे में मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के बीच बचाव अभियान जारी रखा गया है।

अवैध निर्माण के दौरान हुआ हादसा, तीन ठेकेदार गिरफ्तार

दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों के अनुसार, जिस इमारत का निर्माण किया जा रहा था, उसके लिए जरूरी निर्माण स्वीकृति नहीं ली गई थी। करीब 50 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बिना स्वीकृत बिल्डिंग प्लान के निर्माण कार्य चल रहा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर छत का स्लैब डालने के दौरान हादसा हुआ। निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के ठीक से तैयार नहीं होने और तकनीकी मानकों का पालन नहीं किए जाने की आशंका जताई गई है।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने तीन ठेकेदारों सिराज, ताजुद्दीन और फरकान को गिरफ्तार किया।

सीएम रेखा गुप्ता ने लिया घटनास्थल का जायजा

हादसे की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद भी घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दिल्ली नगर निगम ने संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को निलंबित कर दिया है। निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

संकरी गलियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी

चावड़ी बाजार की गलियां काफी संकरी हैं। इस वजह से घटनास्थल तक भारी मशीनें और बड़े बचाव वाहन पहुंचाने में परेशानी हुई। बचाव दल को मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए कई जगहों पर हाथों से मलबा हटाना पड़ा।

फिलहाल पुलिस, NDRF, दमकल विभाग और नगर निगम की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे संभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version