Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली CM के बंगले का रेनोवेशन होगा:24 AC, 5 स्मार्ट टीवी लगेंगे; इसमें LG ऑफिस था

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली CM के बंगले का रेनोवेशन होगा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का राज निवास मार्ग स्थित सरकारी आवास। इसी का रेनोवेशन होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी बंगले (बंगला नंबर 1, राज निवास मार्ग) में जल्द ही मरम्मत और सजावट का काम शुरू होगा। यह बंगला पहले उपराज्यपाल सचिवालय के दफ्तर की तरह इस्तेमाल हो रहा था। अब इसे मुख्यमंत्री और उनकी फैमिली के रहने लायक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री में शेख हसीना ‘दोषी’ करार, कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बंगले में 24 एयर कंडीशनर, 5 स्मार्ट टीवी (चार 55 इंच और एक 65 इंच), 3 बड़े झूमर, 80 से ज्यादा पंखें लगाए जाएंगे। किचन में नई मशीनें जैसे गैस हॉब, इलेक्ट्रिक चिमनी, माइक्रोवेव, टोस्ट ग्रिल, वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर, 50 लीटर प्रति घंटे की RO वॉटर प्लांट की सुविधा दी जाएगी।

रेनोवेशन के फर्स्ट फेज का कुल बजट 60 लाख रुपए है। अकेले एयर कंडीशनिंग पर 11 लाख रुपए से ज्यादा खर्च होगा और लाइट्स, झूमरों पर 6 लाख रुपए का बजट रखा गया है। बंगला नंबर 1 एक टाइप VII आवास है, जिसमें 4 बेडरूम, ड्राइंग रूम, विजिटर्स हॉल, नौकरों का कमरा, किचन, लॉन और बैकयार्ड शामिल हैं।

पिछले साल पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन को लेकर विवाद हुआ था। तब भाजपा ने बंगले को केजरीवाल का शीशमहल बताया था। रेखा गुप्ता ने इस साल 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। तब से वे अपने निजी बंगले में रह रही हैं।

दूसरा बंगला बनेगा कैंप ऑफिस 

PWD के मुताबिक, बंगला नंबर 2 को मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस बनाया जाएगा, जहां आम जनता से मुलाकात की जाएगी। दोनों बंगलों को जोड़ने के लिए एक रास्ता भी बनाया जाएगा। फिलहाल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित अपने निजी घर में रह रही हैं।

रेखा गुप्ता ने पुराने बंगले को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया था सीएम रेखा गुप्ता ने चुनाव से पहले ही साफ कर दिया था कि वे पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का आवास (6 फ्लैगस्टाफ रोड) नहीं लेंगी। इसे उन्होंने भ्रष्टाचार का प्रतीक कहा था। उस बंगले पर करीब 33.66 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जिसे भाजपा ने शीश महल कहा।

पूर्व CM केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन पर विवाद था

केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले में रेनोवेशन की जांच के आदेश दिए थे। हालांकि, अभी तक इसकी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई । भाजपा ने कहा कि 40 हजार वर्ग गज (8 एकड़) में बने बंगले के निर्माण में कई नियमों को तोड़ा गया। इसके रेनोवेशन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए। इसीलिए इसे शीशमहल कहना चाहिए। केजरीवाल यहां 2015 से 2024 तक रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि केजरीवाल का बंगला 4 सरकारी संपत्तियों को गलत तरीके से मिलाकर बनाया गया है। इस प्रोसेस को रद्द कर दिया जाना चाहिए। भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ के बाद इस बंगले में नहीं रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator