March 29, 2025 6:13 pm

दिल्ली में पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट:यमुना सफाई, साफ पानी के लिए 9 हजार करोड़, ₹10 लाख तक का इलाज फ्री

सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। यमुना और सीवेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना के लिए 2144 हजार करोड़ का बजट रखा है। केंद्र सरकार से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज तो मिलेगा ही। साथ ही दिल्ली सरकार भी इसमें अपनी ओर से 5 लाख रुपए जोड़ रही है। यानी आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का इलाज मुफ्त मिलेगा।
रेखा गुप्ता ने कहा- केजरीवाल ने अपने फायदे के लिए आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू नहीं होने दी। वे चाहते थे कि योजना में उनका भी नाम चलाया जाए, ताकि उनका प्रचार हो। उनकी जिद की वजह से दिल्ली वासियों को सालों तक योजना का लाभ नहीं मिला।
रेखा गुप्ता ने मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।


यमुना के लिए 500 करोड़, इससे 40 डी सेंट्रलाइज्ड सीवेज प्लांट बनेंगे

ये भी पढे :भाजपा सरकार ने पेस किया दिल्ली मे अपना पहला बजट , स्वास्थ्य सेवा और प्रदूषण पर करेगी नियंत्रण रेखा गुप्ता

यमुना को साफ करना हमारी प्राथमिकता है। दिल्ली आज जल संकट, सीवेज के बहाव और प्रदूषित जलाशयों से जूझ रही है। पिछली सरकारों ने न दिल्ली की प्यास बुझाई और न जल संकट को दूर किया।
यमुना हमारी मां है, आराध्य है और हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। 500 करोड़ रुपए की लागत से 40 डी सेंट्रलाइज्ड सीवेज प्लांट होंगे ताकि कोई गंदा नाला उसमें न गिरे। सीवेज ट्रीटमेंट की क्षमता को बढ़ाएंगे। हमने 40 करोड़ की लागत से मॉडर्न मशीनरी खरीदने का प्रावधान रखा है। भारत सरकार से 2 हजार करोड़ की मदद भी मांगी है। सरकार ने दिया है, कभी आप सरकार ने मांगा ही नहीं, जो दिया उसका इस्तेमाल नहीं किया।

टैंकरों को अब जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा

3 करोड़ की आबादी को साफ पानी देना है। चरम गर्मी में टैंकर घोटाला नजर आता है। टैंकरों को अब जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इंटेलिजेंट मीटर लगेंगे, कितना पानी भेजा गया और कितना लगा।
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर कोई काम नहीं किया गया। नाले यमुना में गिरेंगे तो कैसे साफ होगी यमुना। कसमें खाईं और नहीं किया। हमने 500 करोड़ की लागत लगाई है, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के सुधार के लिए। 250 करोड़ रुपए सीवेज लाइनों के सुधार के लिए रखा। पहले दिन ही 21 सुपर सकर मशीनें किराए पर लाने के आदेश दिया था। हमारे पर अभी दो सुपर सकर मशीनें हैं। 50 करोड़ का फंड उन इलाकों के लिए है, जहां पानी की कमी है। पानी की चोरी और लीकेज को रोकेंगे।

गरीबों को मुफ्त लैपटॉप

गरीबों को मुफ्त लैपटॉप देंगे। 10वीं पास करने वाले 1200 बच्चों को दिया जाएगा। न्यू एरा ऑफ आंत्रप्रेन्योर प्रोग्राम के तहत 20 करोड़ रुपए का बजट है।

शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए

CM गुप्ता ने शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार पंडित मदन मोहन मालवीय विज्ञान शक्ति मिशन लागू करेगी। परीक्षाओं के लिए छात्रों को गाइड किया जाएगा। 100 स्कूलों में प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी, सभी भाषाओं को सिखाया जाएगा। 21 करोड़ रुपए का प्रावधान इसके लिए किया गया है।

अस्पतालों के लिए 1000 करोड़ रुपए

10-12 अस्पतालों को सही करने के लिए 1000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा लक्ष्य है। हर पेशेंट का रिकॉर्ड रखेंगे। कागजों पर अब भ्रष्टाचार नहीं होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर काम होगा।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने