Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली नगर निगम आयुक्त ने दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में नगर निगम फैक्ट्री लाइसेंस लेने की आवश्यकता रद्द करने की दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की मांग स्वीकार की

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली नगर निगम आयुक्त ने दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में नगर निगम फैक्ट्री लाइसेंस
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने लघु उद्योग भारती की दिल्ली के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में चलने वाले उद्योगों के लिए फैक्ट्री लाइसेंस की आवश्यकता रद्द करने की मांग के समर्थन में आज पुनः दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार से मिलकर चर्चा की।

यह भी पढ़े : दिल्ली में महिला सम्मान योजना लागू, “आप” सरकार हर महिला को देगी 2100 रुपए महीना

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

चर्चा में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने निगमायुक्त से कहा की नगर निगम एक्ट की धारा 416 अब अनावश्यक हो गई है क्योंकि यह जब लाई गई थी तब दिल्ली में सरकारी नियमित औद्योगिक क्षेत्र विकसित नही थे पर आज दिल्ली में सरकारी औद्योगिक क्षेत्रों के साथ ही निजी अधिकृत एवं अप्रूव्ड औद्योगिक क्षेत्र भी हैं।

सचदेवा ने कहा की अब जब दिल्ली में वैध स्वीकृत औद्योगिक क्षेत्र हैं तो वहां जिन लोगों को स्वीकृत औद्योगिक प्लोट मिले हैं तो फिर उनको नगर निगम फैक्ट्री लाइसेंस की आवश्यकता और प्लॉट बिक्री पर एन.ओ.सी. आदि की आवश्यकता समाप्त की जाये। चर्चा उपरान्त निगमायुक्त ने वीरेन्द्र सचदेवा को आश्वासन दिया की दिल्ली नगर निगम इस मांग को स्वीकृत कर आवश्यक निर्देश तुरंत जारी करेगा।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की निगमायुक्त ने जो आश्वासन दिया है उसके अनुसार लघु उधोग भारती की नरेला, बावना, बादली सहित दिल्ली के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी कई मांगे स्वीकृत हो गई हैं और यह एक बड़ी राहत है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator