Responsive Full Width Slider

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने 200 छात्राओं को बांटी साइकिलें, इस साल 1.40 लाख बेटियों को मिलेगा लाभ

By Sanjana Das

Published :

Follow
Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने 200 छात्राओं को बांटी साइकिलें, इस साल 1.40 लाख बेटियों को मिलेगा लाभ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा परिसर में ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस दौरान उत्तरी जिले के जोन-7 की 200 छात्राओं को साइकिल दी गई। दिल्ली सरकार के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 9 की करीब 1.40 लाख छात्राओं को योजना के तहत साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढे : Ravi Kishan Viral Meme: ‘Money Follows My Brother’ पर रवि किशन का रिएक्शन, BJP पोस्ट भी किया शेयर

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल तक आने-जाने की सुविधा को आसान बनाना है। साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा और उन्हें परिवहन की समस्या के कारण पढ़ाई छोड़ने जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं से बातचीत की और उन्हें इस सुविधा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि साइकिल सिर्फ स्कूल आने-जाने का साधन नहीं है, बल्कि यह बेटियों की शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि किसी भी छात्रा के लिए स्कूल की दूरी या परिवहन की परेशानी उसकी पढ़ाई में बाधा न बने। ‘विद्या वाहिनी योजना’ के जरिए दिल्ली सरकार बेटियों के लिए शिक्षा को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रही है।

1.40 लाख छात्राओं को मिलेगा साइकिल का लाभ

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 9 में पढ़ने वाली लगभग 1.40 लाख छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे इस सुविधा का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई को मजबूत करने में करें। साथ ही अपने लक्ष्य तय कर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा में किया गया निवेश समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करता है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया महत्वपूर्ण कदम

कार्यक्रम में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

आशीष सूद ने कहा कि छात्राओं को साइकिल देना केवल उन्हें आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर देना भी है। उन्होंने कहा कि ‘विद्या वाहिनी योजना’ के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि कोई भी छात्रा आर्थिक या परिवहन संबंधी परेशानी के कारण शिक्षा से पीछे न छूटे।

शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर सरकार का फोकस

दिल्ली सरकार के मुताबिक, ‘विद्या वाहिनी योजना’ के जरिए छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देने के साथ उनकी शिक्षा की निरंतरता पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे बिना किसी बाधा के अपने भविष्य के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट