Advertisement 2

ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का भरोसेमंद नया ठिकाना बना पुरुलिया का दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Delhi World Public School in Purulia
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और वैश्विक मानकों वाली आवासीय शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से कुशल एजुकेशनल ग्रुप लगातार प्रयासरत है. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रुप द्वारा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई है.

यह भी पढ़े : सरकारी काम से पहले जान लें: जमशेदपुर में चार दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

इसी क्रम में विद्यालय की शैक्षणिक दृष्टि, सुविधाओं एवं प्रवेश से जुड़ी जानकारी साझा करने हेतु कुशल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन नरेश अग्रवाल स्वयं जमशेदपुर पहुंचे. इस अवसर पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, बिष्टुपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि –

“हमारा उद्देश्य उत्कृष्टता को लक्ष्य नहीं, बल्कि आदत बनाना है. दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, पुरुलिया के माध्यम से हम जमशेदपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा से जोड़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं.”

नरेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, पुरुलिया का परिसर लगभग 25 एकड़ के विस्तृत भूभाग में विकसित किया गया है, जहाँ विद्यार्थियों के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे परिसर में आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से युक्त निगरानी व्यवस्था, नियंत्रित प्रवेश प्रणाली तथा प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है.

उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय में आरंभ किए गए आकर्षक कैफेटेरिया का उल्लेख करते हुए बताया कि यह गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन के लिए समर्पित है. भोजन व्यवस्था के लिए कैफेटेरिया का टाई-अप ‘अजोध्याहिल’ के ‘कुशलपल्ली’ के साथ किया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्वादिष्ट, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है.

प्रेस वार्ता के दौरान अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, पुरुलिया में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम्स एवं विज्ञान, गणित और भाषा के लिए विशेष प्रयोगशालाएँ उपलब्ध हैं. तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एरोबे के सहयोग से विद्यालय में रोबोटिक्स लैब स्थापित की गई है, जहाँ विद्यार्थी प्रारंभिक स्तर से ही भविष्य की तकनीकों से परिचित हो सकेंगे.

चैंबर के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने जानकारी दी कि उन्होंने पुरुलिया जाकर स्कूल की व्यवस्थाएं देखी, जो काफी प्रभावित करने वाली हैं. वहाँ दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवासीय व्यवस्था की गई है. 24×7 पर्यवेक्षण, स्वच्छ परिसर तथा संतुलित पोषणयुक्त भोजन व्यवस्था के माध्यम से बच्चों को “घर से दूर, घर जैसा” वातावरण प्रदान किया जा रहा है, जिससे अभिभावक भी निश्चिंत रह सकेंगें.

विद्यालय की प्रिंसिपल सुश्री सुधा सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देता है. इसके अंतर्गत रोटरी, क्यूलिनरी एवं हेरिटेज जैसे क्लब संचालित किए जा रहे हैं. खेल के क्षेत्र में घुड़सवारी, तीरंदाजी, तैराकी, क्रिकेट एवं फुटबॉल जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं. विद्यालय की शिक्षा-पद्धति आधुनिक तकनीक और भारतीय मूल्यों के संतुलित समन्वय पर आधारित है, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित हो सके. उन्होंने कहा कि “हम जिज्ञासु मस्तिष्कों को पोषित करने में विश्वास रखते हैं. हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी संवेदनशील, नवाचारी और भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व के रूप में आगे बढ़ें.”

प्रेस वार्ता के दौरान विद्यालय के नेतृत्व एवं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की जानकारी देते हुए बताया गया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, पुरुलिया की प्रिंसिपल सुधा सिंह एक अनुभवी शिक्षाविद् हैं, जिन्हें शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्व का नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है. वे इससे पूर्व कर्नाटक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में निदेशक सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा चुकी हैं. वहीं देबजानी सेनगुप्ता को शैक्षणिक क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रमों की विशेषज्ञ मानी जाती हैं और उन्हें भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय सहित विभिन्न स्तरों पर सम्मान प्राप्त हो चुका है.

डॉ. मृगांक महतो पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं. वे पश्चिम बंगाल सरकार में राज्य सूचना आयुक्त के पद पर भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं. जबकि अलोट्रिया मुखर्जी एक अनुभवी विधि विशेषज्ञ के रूप में विद्यालय के प्रशासनिक एवं नैतिक मानकों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी सशक्त और अनुभवी नेतृत्व टीम के मार्गदर्शन में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल पुरुलिया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है.

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल कुशल एजुकेशनल ग्रुप की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पुरुलिया सहित झारखंड–बंगाल सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है.

चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा उद्यमी व व्यवसायी वर्ग का पदार्पण पारंपरिक व्यवसाय के अलावा शिक्षा चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में हो रहा है, जो स्वागतयोग्य है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version