राजनीति

दिल्ली वाले समझ चुके हैं कि दस साल में केजरीवाल ने दिल्ली को नया विकास देना तो दूर दिल्ली को बदहाल कर दिया है – वीरेन्द्र सचदेवा

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आज दिल्ली के लोगों के नाम लिखे पत्र में कुछ भी नया नही है और यह कहना अतिशयोक्ति नही होगा की यह केजरीवाल का आज का पत्र उनका रटा रटाया आलाप है जो वह लोकसभा चुनाव से पहले से चला रहे हैं जिसे देश खासकर दिल्ली एवं गोवा के साथ ही हरियाणा, पंजाब, गुजरात की जनता ने पूरी तरह नाकारा है।

यह भी पढ़े : क्रेडिटचोर बन गई है आम आदमी पार्टी- मनोज तिवारी

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की समय आ गया है कि अरविंद केजरीवाल समझे कि दिल्ली वाले समझ चुके हैं की दस साल में केजरीवाल ने दिल्ली को नया विकास देना तो दूर दिल्ली को बदहाल कर दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को आज यह पत्र जारी करने से पहले सोचना चाहिए था वह यही आलाप लोकसभा चुनाव से पहले से चला रहे हैं, केजरीवाल ने लोगों से हर भाषण में अपील की कि मैंने काम किया है मुझे जितायें ताकि मुझे केन्द्र सरकार फिर से जेल ना भेज सके पर दिल्ली के लोगों ने उन्हे सातों सीटें हरा कर बता दिया की जनता को उन पर विश्वास नही बचा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह खेदपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल की पूरी राजनीति छलावा आधारित है और उनके छलावों की ताज़ा ताज़ा हरियाणा  में भी जमानत जब्त हुई है जिसके बाद उम्मीद थी वह काम की राजनीति पर ध्यान देंगे पर वह अब भी छलावों पर टिके हैं।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से जनता को होगा लाभ – डा. अजय

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने…

3 mins ago
  • समाचार

अब अंधा नहीं रहा कानून! न्याय की देवी की आंखों से हट गई है पट्टी; बदल गई है न्याय की देवी की प्रतिमा

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्षों के बाद न्याय…

2 hours ago
  • राजनीति

केजरीवाल के मॉडल में लोग 9 रुपये से 18 रुपये प्रति यूनिट की महंगी बिजली खरीदने को मजबूर हैं – बांसुरी स्वराज

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा की…

3 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम चैम्बर में दिवाली ट्रेड फेयर आयोजन की तैयारी जोरों पर ,चैम्बर भवन में किया गया पोस्टर का विमोचन

सोशल संवाद / जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन वोकल फॉर…

4 hours ago
  • राजनीति

क्रेडिटचोर बन गई है आम आदमी पार्टी- मनोज तिवारी

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा के पूर्व…

22 hours ago