सोशल संवाद/नई दिल्ली : इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन (IGDTUW) में ‘प्रबोधन-2026’ इंडक्शन प्रोग्राम का समापन हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद शामिल हुए। इस दौरान यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी किया गया।

यह भी पढे : Maharashtra Marathi Rule: कैब ड्राइवर्स ने हाई कोर्ट में दी चुनौती, मराठी ज्ञान अनिवार्य करने के फैसले पर रोक की मांग
IGDTUW की छात्राओं ने तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छात्राओं ने दिल्ली पुलिस के लिए 75 सर्विलांस ड्रोन तैयार किए हैं। वहीं, हालिया प्लेसमेंट सीजन में छात्राओं को 1,000 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा पैकेज 1 करोड़ रुपये का रहा।
टेक्नोलॉजी में बेटियों की बढ़ती भागीदारी
यूनिवर्सिटी में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग जैसे न्यू-एज क्षेत्रों में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ड्रोन टेक्नोलॉजी और सर्विलांस के क्षेत्र में भी कई नई पहल शुरू की गई हैं।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि छात्राएं सिर्फ नौकरी के लिए तैयारी नहीं कर रही हैं, बल्कि भविष्य के भारत को आकार देने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं से इनोवेटर और लीडर बनने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि टेक्नोलॉजी, नॉलेज और एक्सपीरियंस का कोई जेंडर नहीं होता। उन्होंने छात्राओं से केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनने की अपील की।
400 करोड़ की स्टार्टअप पॉलिसी
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार युवाओं और स्टूडेंट्स को बढ़ावा देने के लिए 400 करोड़ रुपये की स्टार्टअप एवं इनक्यूबेशन पॉलिसी पर काम कर रही है। इसके साथ ही करीब 160 एकड़ में एजुकेशन सिटी विकसित करने की दिशा में भी काम जारी है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया और ‘IGDTUW Times’ बुकलेट का विमोचन भी किया गया।









