Advertisement 2

पांडव कुमार केस में दोषी पुलिसकर्मी को कड़ी सजा की मांग, कमलजीत सहरावत ने उठाई आवाज

By Riya Kumari

Published :

Follow
पांडव कुमार केस में दोषी पुलिसकर्मी को कड़ी सजा की मांग, कमलजीत सहरावत ने उठाई आवाज
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली में गत शनिवार 25 अप्रैल की रात में बिहार के खगड़िया से आ कर दिल्ली में कार्यरत मेहनतकश परिवार के युवा सदस्य पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल द्वारा गोली मार कर हत्या किये जाने से पूर्वांचल समाज के साथ ही दिल्ली भाजपा परिवार में भी भारी रोष है।

यह भी पढे : दिल्ली नगर निगम में भाजपा की जीत, प्रवेश वाही महापौर और मोनिका पंत उप महापौर निर्वाचित

सांसद मनोज तिवारी के साथ भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक पवन शर्मा एवंश्री चंदन चौधरी और पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा सहित अनेक पूर्वांचल मोर्चा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज उत्तम नगर स्थित दिवंगत पांडव कुमार के निवास पर जा कर उनकी माता मीणा देवी, पिता गणेश कुमार सिंह एवं अन्य परिजनों से मिला और दिल्ली भाजपा परिवार की ओर संवेदना प्रकट की।

परिवार से मिलने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने कहा की पूर्वांचल समाज दिल्ली की अर्थ व्यवस्था एवं समाज संरचना की रीढ़ की हड्डी है और जो कोई बिहार, झारखंड या पूर्वी उत्तर प्रदेश से आ कर दिल्ली में कार्यरत मेहनतकश परिवारों के प्रति भेदभाव करेगा भाजपा सरकार उसके प्रति सख्त कार्रवाई करेगी।

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा है की हम दिल्ली पुलिस आयुक्त से मांग करते हैं की पांडव कुमार के हत्यारे पुलिस कर्मी को कड़ी से कड़ी सज़ा सुनिश्चित करें। संतोष ओझा ने कहा है की बिहार की एन.डी.ए. सरकार ने परिजनों को 8 लाख रूपए का मुआवज़ा दिया है और हम दिल्ली सरकार से भी इस विषय में बात कर रहे हैं।

सांसद मनोज तिवारी ने निजी रूप से भी परिजनों को दुख के समय में सहयोग राशि दी है। प्रतिनिधिमंडल में राजीव पाठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्याम मिश्रा पूर्व पार्षद, सुधा मिश्रा, संजय तिवारी, अमित मिश्रा अभय सिंह, मदनाकर चौधरी, भावेश झा, लालबाबू पाण्डेय,  अरुण अहलावत मंडल अध्यक्ष भी सम्मिलित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version