---Advertisement---

महाशिवरात्रि पर दलमा पहाड़ स्थित पाठ शिव थान में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निःशुल्क आवागमन की मांग

By Aditi Pandey

Published :

Follow
महाशिवरात्रि

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026 को दलमा पहाड़ स्थित प्रसिद्ध पाठ शिव थान में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को लेकर दलमा पाठ शिव थान समिति, कोयरा जोजरा (जिला–पूर्वी सिंहभूम) ने क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सह गज परियोजना पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को एक ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में थाने से 50 मीटर दूर फायरिंग, फल कारोबारी गंभीर, बाइक सवार अपराधी फरार

ज्ञापन के माध्यम से समिति ने अनुरोध किया है कि महाशिवरात्रि के दिन दलमा स्थित माकुलाकोचा चेक नाका से श्रद्धालुओं के वाहनों के निःशुल्क आवागमन की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तजन बिना किसी आर्थिक बोझ के बूढा बाबा के दर्शन कर सकें। समिति का कहना है कि हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दलमा पहाड़ स्थित पाठ शिव थान में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह स्थल क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और बूढा बाबा का आस्था की पूजा आयोजन किया जाता है। ऐसे में चेक नाका पर शुल्क मुक्त आवागमन से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान दलमा टाइगर उर्फ सुकलाल पहाड़िया, दलमा पाठ शिव थान के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम सिंह सरदार,श्याम सिंह सरदार, सुषेण सिंह सरदार, देवनाथ सिंह सरदार एवं घासीराम सिंह सरदार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सभी ने एक स्वर में प्रशासन से श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। समिति ने आशा व्यक्त की है कि वन विभाग महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए आवश्यक अनुमति प्रदान करेगा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version