कांग्रेस सांसदों की मांग- राहुल विपक्ष के नेता बनें राहुल बोले- मुझे कुछ वक्त दीजिए

सोशल संवाद/डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ से एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग दिल्ली के अशोका होटल में करीब 3 घंटे चली। अब शाम 5.30 बजे कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक होगी। इसमें संसदीय दल का नेता चुना जाएगा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में कहा- जहां-जहां से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां-वहां पार्टी की सीटें बढ़ी हैं। खड़गे ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के हर एक नेता और कार्यकर्ता को बधाई दी।

CWC की मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद शामिल हुए। बैठक में लोकसभा में जीती और हारी हुई सीटों पर भी चर्चा हुई।

10 साल से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली
लोकसभा में पिछले 10 साल से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली है। 2014 में कांग्रेस को 44 सीटें और 2019 में 52 सीटें मिली थीं। भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिली थीं। फिर भी कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी नहीं मिली थी। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए किसी भी पार्टी के पास लोकसभा की कुल सीटों का 10 प्रतिशत सीटें होना चाहिए। यानी 543 सीटों में से कांग्रेस को इसके लिए 54 सांसदों की जरूरत होती है। कांग्रेस ने इस बार अपने दम पर 99 सीटें हासिल की हैं। 2014 में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी उस वक्त पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने से इनकार कर दिया था। पिछली लोकसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा, लेकिन तब भी 54 सीटें नहीं हुईं। अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस के नेता बनाए गए, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तब भी कोई नहीं हो सका।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ में एक और अभ्यर्थी की मौत

सोशल संवाद /रांची : उत्पाद सिपाही की दौड़ ने आज फिर एक युवक की जान…

1 hour ago
  • समाचार

TDP का दावा- तिरुपति लड्डू में एनिमल फैट,फिश ऑयल था: पार्टी ने लैब रिपोर्ट दिखाई; YSR कांग्रेस हाईकोर्ट पहुंची

सोशल संवाद / डेस्क : तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम की पवित्रता और शुद्धता को…

1 hour ago
  • समाचार

जुगसलाई शिव मंदिर में श्रीमद्भागवगत कथा 25 से

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर की ऐतिहासिक व प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राजस्थान शिवमंदिर…

2 hours ago
  • शिक्षा

जिले के 82 केन्द्रों में 3 पालियों में सीजीएल की परीक्षा 21-22 को

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21 और 22 सितंबर को…

2 hours ago
  • समाचार

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने जनसेवा के उद्देश्य से चलित कार्यालय का किया शुभारंभ

सोशल संवाद / जमशेदपुर : समय के अभाव के कारण जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के बहुत…

4 hours ago
  • समाचार

श्रीवारी सेवा दल ने एबीएस राम मंदिर, बिष्टुपुर में श्रीचक्र अभिषेकम का आयोजन किया

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड श्रीवारी सेवा दल, जमशेदपुर ने एबीएस राम मंदिर, बिष्टुपुर…

4 hours ago