---Advertisement---

खरसावां के आमदा में 500 बेड अस्पताल निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने की मांग, सांसद कालीचरण मुंडा ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

By Riya Kumari

Published :

Follow
खरसावां के आमदा में 500 बेड अस्पताल निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने की मांग, सांसद कालीचरण मुंडा ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के आमदा में प्रस्तावित 500 बेड अस्पताल भवन निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर सांसद कालीचरण मुंडा ने सोमवार को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से रांची में मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए बंद पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की।

यह भी पढे : पहाड़ों और नदियों के संरक्षण के लिए बने मजबूत कानून, दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 22-23 मई को

सांसद ने बताया कि आमदा में 500 बेड अस्पताल निर्माण कार्य की शुरुआत 12 नवंबर 2011 को की गई थी। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए लगभग 25 एकड़ भूमि भी उपलब्ध कराई गई है, लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। इसके कारण क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल योजना जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण और कल्याणकारी है। अस्पताल निर्माण कार्य पूरा होने से सरायकेला-खरसावां सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी समस्या का समाधान होगा। लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

सांसद कालीचरण मुंडा ने मुख्य सचिव से निर्माण कार्य बंद होने के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा योजना को जल्द से जल्द पुनः शुरू कराने की दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया। वहीं, मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मामले में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version