इन जिलों कल से छाया रहेगा घना कोहरा, चेक कर लें अपना जिला

सोशल संवाद/राँची : नया साल शुरू होते ही कोहरे का प्रकोप झारखंड में दिखने लगा है। कल यानी 2 जनवरी से भी कई जिलों में घना कोहरा छाये रहेंगे। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 2 जनवरी, 2026 को दी है।

ये भी पढे : जमुई में सांसद अरुण भारती का लापता होने का पोस्टर, शहर में मचा हड़कंप

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट हो सकती है।मौसम केंद्र के अनुसार 3 जनवरी से 6 जनवरी को सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

यहां रहेगा घना कोहरा

केंद्र के अनुसार 2 और 3 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ आदि जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा।