Dr Abhishek Child Care

Deoghar-Kanwariya Bus Accident: देवघर से नेपाल जा रही कांवरियों से भरी बस हादसे का शिकार, 3 की मौत

By Sanjana Das

Updated On:

Follow
Deoghar-Kanwariya Bus Accident: देवघर से नेपाल जा रही कांवरियों से भरी बस हादसे का शिकार, 3 की मौत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए निकली कांवरियों की यात्रा हादसे में बदल गई। देवघर से नेपाल जा रही कांवरियों से भरी एक बस सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढे : जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

भीषण टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस और ट्रक के बीच टक्कर काफी जोरदार थी। हादसे के बाद बस में सवार कई कांवरियों के अंदर फंसे होने की भी सूचना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, राहत-बचाव जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल हादसे में घायलों की सही संख्या और दुर्घटना की पूरी वजह की जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator